सुखाड के लिए चिन्हित प्रखंडों में रवि मौसम के लिए किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया।संपूर्ण माया संवादाता मेदिनीनगर पलामू।

Share:

बेनी माधव सिंह

झारखंड सरकार के निर्देश पर पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में सुखाड़ के लिए सरकार द्वारा चिन्हित पाटन प्रखंड में रबी बीज का वितरण किया गया ।इस अवसर पर पलामू जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश कुमार मांझी ने आज दोपहर पाटन प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषक विभाग के कार्यालय पर प्रखंड से एक सौ से उपर किसानों को रवि फसल के तहत सरसों एवं चना का बीज उपलब्ध कराया गया। ज्ञातव्य हो कि पाटन प्रखंड 266 सुखाड़ पीड़ित प्रखंडों की सूची में चिन्हित है। इस अवसर पर सुखाड़ राहत के क्रम में किसानों को बीज उपलब्ध किया गया। इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी दिनेश कुमार मांझी ने कहा कि सरकार पीड़ित किसानों को रबी एवं खरीफ मौसम में अच्छे प्रभेद का बीज उपलब्ध साल मे दो बार करायेगी। जिससे क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा मिल सके ।आज बड़े पैमाने पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराया गया। कृषि पदाधिकारी श्रीमाझी ने कहा कि जितने भी बीज उपलब्ध कराए गए हैं तत्काल किसानों को उपलब्ध करा कर स्टाक निल किया जाए ।इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक प्रवीण राज एवं मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित थे ।पाटन के प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार एवं उप तकनीकी पदाधिकारी विनय कुमार ने किसानों को बीज उपलब्ध कराया। राज्य सरकार के प्रयास से पहली बार प्रखंड मुख्यालय से किसानों को रबी मौसम में बड़े पैमाने पर बीज उपलब्ध होने से किसानों में हर्ष देखा गया।


Share: