प्रयागराज,सिविल डिफेंस के लोगो का किया गया सम्मान

Share:

प्रयागराज, धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर वार्ड 54 के पार्षद श्री सरदार अमरजीत सिंह एवं प्रीतम नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश जैन और मीडिया प्रभारी सचिन केसरवानी एवं प्रीतम नगर व्यापार मंडल के सभी सदस्यों द्वारा करोना से लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे सिविल डिफेंस सिविल लाइन डिवीजन के वार्डनो कि आरती उतार फूल माला पहनाकर वार्डनो एवं उनके वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

प्रयागराज के जिलाधिकारी पूर्व में ही सिविल डिफेंस प्रयागराज को कोरोना योद्धाओ की के उपाधि दे चुके हैं , अब शहर के अलग अलग क्षेत्रों में इन कोरोना योद्धाओ का सम्मान हो रहा है वास्तव में सिविल डिफेंस के लोग इस सम्मान के वास्तवि कहकदार है भी क्योकि प्रयागराज सिविल डिफेंस के लोग प्रयागराज प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना को हराने में सहयोग कर रहें हैं, प्रीतम नगर वार्ड 54 के पार्षद श्री सरदार अमरजीत सिंह एवं प्रीतम नगर व्यापार व्यापार मंडल की ओर से सिविल डिफेंस प्रयागराज को कोरोना वारियर्स की उपाधि मिलने पर बहुत-बहुत बधाई भी दी गई इस सम्मान समारोह में सम्मान पाने वाले सिविल डिफेंस के श्री राकेश कुमार तिवारी सहायक उप नियंत्रक,  श्री महेंद्र सक्सेना डिविजनल वार्डन,  शैलेंद्र कुशवाहा डिप्टी पोस्ट वार्डन,  प्रशांत नाथ डिप्टी पोस्ट वार्डन,  विष्णु जैन सेक्टर वार्डन,  रामनिवास राव , आनंद राय, अरुण मिश्रा फायर , शुभम कुशवाहा, विजय कुशवाहा आदि वार्डनो को सम्मानित किया गया।

अरविंद कुमार


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *