*प्रदेश कांग्रेस का दो दिवसीय नवसंकल्प कार्यशाला संपन्न*

Share:


  डाॅ अजय ओझा।
*रांची, 02 जून* झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा राजधानी रांची के संगम गार्डेन में आयोजित दो दिवसीय नवसंकल्प कार्यशाला आज समापन हुआ। दूसरे दिन के कार्यशाला में  झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोडा, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री डॉ रामेश्व उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख सुबोधकांत सहाय, एवं कांग्रेस के विधायकगण मुख्य रूप से उपस्थित थे। 


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने दो दिवसीय नव संकल्प प्रदेश कार्यशाला के अंतिम दिन संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा दिए गए कार्यक्रम को प्रदेश से बूथ स्तर तक ले जाने की कार्य योजना पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। पूरे देश के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 09 संकल्प प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 120 दिनों से संगठन सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों का सकारात्मक झलक महसूस किया जा रहा है। इस इसका श्रेय सभी कांग्रेसजनों को देना चाहूंगा।

खासतौर से संयोजक एवं समन्वयक, सह समन्वयक, जिला अध्यक्षगण शामिल हैं।
मालूम हो कि गत 21 फरवरी को मधुबन मधुबन गिरिडीह में प्रदेश स्तरीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था, 5 अप्रैल से लेकर आज तक प्रमंडलीय जिला स्तरीय प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम बड़े ही सुनियोजित तरीके से किया गया, जो सारे कार्यक्रम सफल हुए।उन्होंने कहा कि नवसंकल्प कार्यशाला की अहमियत अलग है। कार्यशाला और संवाद दोनों में फर्क है। यह संगठन के अंदरूनी भाग को सशक्त बनाता है। कार्यशाला में सांसद, विधायक, जिला अध्यक्षगण, फ्रंटल के सभी अध्यक्ष एवं चेयरमैन अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभा रहे हैं। हमने अपने कार्यकर्ता के माध्यम से सभी चीजों के ऊपर चर्चा किया। 
उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर, संवाद एवं कार्यशाला में अलग-अलग सुझाव आए थे, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम और समन्वय समिति आपकी सोच थी, यह यात्रा की शुरुआत आपकी देन है। प्रदेश में 81 विधानसभा क्षेत्र है, 63 विधानसभा में जोर देने की आवश्यकता है, जो सभी के प्रयास से हो पायेगा। 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा की नव संकल्प प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों विधायकों एवं संयोजकों के संगठन सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से एवं नव संकल्प चिंतन शिविर उदयपुर राजस्थान में लिये गये निर्णयों के आलोक में दिए गए सुझाव सराहनीय हैं lझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की अनुशाशन का अनुपालन संगठन सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है हम सभी को इसका ध्यान रखना चाहिए उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य बहुत वृहत्त है वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य के परिवर्तन का संघर्ष है जिसे हम अनुशासन के दायरे में रहकर ही कामयाब बना सकते हैं हम तोड़ने की बात कभी नहीं करते, हमने तो उदयपुर में ही भारत जोड़ों कार्यक्रम का निर्णय लिया है आप सभी के सहयोग से इसे झारखण्ड में सफल बनाना है l 11 जून से लेकर 14 जून तक सभी जिलों में कार्यशाला का आयोजन सभी जिलों में भी इसी तरह से करना है l आजादी के हीरक वर्श में 15 अगस्त को हर जिले में तिरंगा से लेकर प्रभात फेरी तक निकलना है। इन सारे कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लेकर ही इस सभागार से निकलना है l


कार्यशाला के दूसरे दिन नेता विधायक दल मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक- दीपिका पांडेय, ममता देवी, पुर्णिमा नीरज सिंह, उमा शंकर अकेला, डॉ इरफान अंसारी, भूषण बाड़ा , राजेश कच्छप, रामचन्द्र सिंह, प्रदीप यादव, अग्रणी मोर्चा संगठन विभाग अध्यक्ष-गुंजन सिंह, अभिजीत राज, शकील अख्तर, केदार पासवान, डॉ सुशील मरांडी, राकेश्वर पांडेय, गजेन्द्र सिंह, जिला संयोजक-रमा खलखो, संजय लाल पासवान, केएन त्रिपाठी, अजय दूबे, भीम कुमार, सुलतान अहमद, कुमार राजा, मणिशंकर,  परमिंदर सिंह आलोक कुमार दूबे, जवाहर लाल सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यशाला के दूसरे दिन मंच संचालन प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने किया तथा तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो ने किया lकार्यशाला में मुख्य रूप से सदस्यता प्रभारी राजाश्रय प्रसाद मदन मोहन शर्मा सोशल मीडिया के गजेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, सुरेश बैठा, जैश रंजन पाठक, नरेश वर्मा, मनोज सहाय पिंकू, दिनेश यादव, अवधेश सिंह, मुनेश्वर उरांव, मुन्ना पासवान, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, विजय खा, मुन्नम संजय  प्रवक्ता राकेश सिन्हा डॉ एम तौसिफ डॉ राकेश किरण महतो आभा सिन्हा सतीश पॉल मूंजनी इश्वर आनंद वरिष्ट काँग्रेस नेता अनादि ब्रह्म प्रदीप तुलसयान विनय सिन्हा दीपू निरंजन पासवान सलीम खान जगदीश साहु अमरेंद्र सिंह आमिर हाशमी सहित इन्द्रजीत सिंह सहित सभी जिलों के समन्वयक सह समन्वयक उपस्थित थे


Share: