मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 10 अक्टूबर । भारत के पूर्व रक्षा मंत्री,उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवम संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने शोक जताया है।

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन से स्तब्ध हूँ। उन्होंने कहा कि मुलायम जी के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।

ईश्वर नेताजीकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवम उनके परिजनों व शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। देश ने आज एक गरीबो का मसीहा एवम समाजवादी नेता खो दिया है। उनके द्वारा किये गए रिक्त स्थान को भरना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर नेताजी के परिजनों व शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का निधन से स्तब्ध और मर्माहत हूँ। उनके निधन से उतर प्रदेश सहित पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरस्थायी शांति प्रदान करे।
उनके निधन पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू,प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,महामंत्री बालमुकुंद सहाय सहित अन्य नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।


Share: