भूमि अधिग्रहण/भूमि हस्तांतरण से संबंधित समीक्षा बैठक

Share:

डॉ अजय ओझा।

उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने विस्तार से की समीक्षा।

NHAI एवं विभिन्न परियोजनाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

प्रभावित रैयतों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

रांची, 24 जुलाई । उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज दिनांक 23 जुलाई 2022 को भूमि अधिग्रहण/ भूमि हस्तांतरण से संबंधित समीक्षा बैठक की। NHAI एवं विभिन्न परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक में उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा एनएच-23 गुमला पलमा फोर लेनिंग परियोजना, एनएच-33 रांची रिंग रोड (अतिरिक्त) परियोजना, ओरमांझी में एनएच-33 में अवैध दखल, सरला बिरला, एनएच-75 मुरगू सहित विभिन्न परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी ली गई।

उपायुक्त द्वारा रैयतों को मुआवजा राशि तत्काल वितरित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कुछ परियोजनाओं की प्रगति प्रतिवेदन पुनः उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पलमा गुमला मामले में उपायुक्त द्वारा बेड़ो अंचल अधिकारी को कैंप लगाकर मामलों का निष्पादन करते हुए भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सभी अंचल अधिकारियों को परियोजनावार प्राप्त आवेदनों का म्यूटेशन की प्रक्रिया शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि म्युटेशन के मामलों का त्वरित निष्पादन करें। साथ ही उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित तौर पर कोर्ट कर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान परियोजना निदेशक एनएचएआई, एलआरडीसी, भू-अर्जन पदाधिकारी, रांची, एडीएललो, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


Share: