अवकाश प्राप्त शिक्षक का निधन, नवडीहा ग्राम मे शोक की लहर

Share:

बेनीमाधव सिंह।

पलामू जिला के पाटन थाना अंतर्गत नवडीहा ग्राम निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक कृष्णा सिंह की गत दिवस निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। श्री सिंह का जन्म 1942 में हुआ था19 63 में वे हमीदगंज के अपर प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के रूप में योगदान दिया था सेवा के अंतिम दौर में वे नौडीहा राजकीय मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में उनका तबादला हुआ था। 2004 ईस्वी में इसी मध्य विद्यालय से अवकाश ग्रहण किए थे। उसके बाद अपने पैत्रिक ग्राम नौडीहा मे निवास कर रहे थे । गत दिवस हृदयाघात के बाद इनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद इनको डालटेनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज हेतु इनको रांची रिम्स रेफर कर दिया गया ।वहां उनका इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन रास्ते में ही इनका पुनः तबीयत खराब हो गया । तथा यही पर इनका निधन हो गया ।निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार नौडीहा ग्राम स्थिति जिनजोई नदी घाट शमसान में अग्नि संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र बबलू सिंह ने मुखाग्नि दी। इनकी शव यात्रा में कई गणमान्य लोग शामिल हुए । शामिल लोगों में पूर्व जिला पार्षद रमेश सिंह उर्फ भोला सिंह , रहमतुल्लाह, मुमताज अंसारी कुदुस अंसारी, शिशिर शुक्ला, अयोध्या प्रसाद सिंह ,मुखिया रणजीत सिंह बेनी माधव सिंह ,संजय कुमार सिंह पाल्हेकला के मुखिया प्रतिनिधि हित नारायण सिंह ,श्याम देव सिंह अखिलेश कुमार सिंह ,मुस्ताक खान विजय सिंह ,नूर अहमद अंसारी के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल थे।


Share: