प्रदेश में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने आयोजित किया वोकल फ़ॉर लोकल कार्यक्रम

Share:

डॉ अजय ओझा।

स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए भाजपा संकल्पित ।

रांची, 27 सितंबर । झारखण्ड भाजपा ने आज राज्य के सभी 27 सांगठनिक जिलों में वोकल फ़ॉर लोकल कार्यक्रम को आयोजित करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु लोगों को प्रेरित और जागृत किया।

पार्टी ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मंडल स्तर पर स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय उत्पाद की खरीद एवम प्रयोग करने तथा इसे बढ़ावा देने हेतु जनता से अपील की।

लोकल उत्पाद के बढ़ावा से प्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर, अर्थव्यवस्था होगी मजबूत : दीपक प्रकाश

झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि भारत आर्थिक रुप से मजबूत हो। भारतीय उत्पादों का निर्यात बढ़े और आयात घटे।दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता कम हो।

उन्होंने कहा कि हम भारत प्राचीन काल से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर सोने की चिड़िया बना था।

कहा कि महामारी के दौरान देश की डगमगाती अर्थव्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ का नारा देश के प्रधानमंत्री ने दिया था। यह सिर्फ न नारा नही था बल्कि आर्थिक दृष्टि से मजबूत देश बनाने की एक सोच थी।

कहा हम लोकल वस्तु की खरीदारी करेंगे तो देश की लघु उद्योगों तथा कुटीर उद्योगों को मजबूती मिलेगा। देश का पैसा बाहर न जाकर देश के विकास में काम आएगा। किसानों और मज़दूरों के हाथ मजबूत होंगे। स्वरोजगार से भारत आत्मनिर्भर बनेगा ।

स्थानीय उत्पाद से भरा पड़ा है झारखंड : बाबुलाल मरांडी

भाजपा के विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड प्रदेश एक से बढ़कर एक बेहतरीन स्थानीय उत्पादों से भरा पड़ा है। अगर झारखण्ड की जनता इसे बढ़ावा दे तो झारखंड की कला को बढ़ावा मिलेगा और यहां के कलाकार ज्यादा उत्साह से काम करेंगे। झारखंड के लोग आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे। झारखंड की कई स्थानीय उत्पादों की मांग विदेशों में भी है। एक बार फिर से झारखंड में लघु उद्योग को बढ़ावा देना होगा। लघु उद्योग को बढ़ावा देने से गांव से पलायन को भी रोका जा सकता है।अतः आज हम सब यहां से संकल्प लेकर अपने घर जाएं कि हम स्थानीय उत्पादों का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करे।

वोकल फॉर लोकल’ से देश के किसान और स्थानीय कारीगर होंगे मजबूत : कर्मवीर सिंह

इस अवसर पर झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी ने कहा कि वोकल फ़ॉर लोकल के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसान,छोटे बड़े लघु उद्योग चलाने वालों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की कल्पना की है।

उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में कई ऐसे उत्पाद है जिसको बढ़ावा देने से झारखण्ड के किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। यहां की मडुवा और मकई की आटा, महुआ से बना लड्डू, जनजातीय समाज द्वारा बनाया गया शॉल,चादर,गमछा, बांस की बनी उत्पाद ,डोकरा आर्ट से बनी वस्तु, इत्यादि का इस्तेमाल अगर हम सब करेंगे तो निश्चित रुप से झारखण्ड के किसान और कारीगर भाई आत्मनिर्भर होंगे। लोकल उत्पादन केंद्र पर ही उपभोग होने से, रोजगार बढ़ेंगे, आधारभूत संसाधनों सड़क, परिवहन अन्य पर दबाव कम होगा, उत्पादित माल खराब कम होगा और विकास केंद्रित न होकर सभी क्षेत्रों में समान रूप से होगा। परिणामतः देश में सरकार को अन्य विकास कार्यों के लिए अधिक धन, आधारभूत संसाधन एवं समय भी मिलेगा।

आज के कार्यक्रम को प्रदेश भर में सफल बनाने में प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू,विवेक भवानी सिंह,सत्यनारायण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Share: