शहर पश्चिमी इलेक्शन थीम वीडियो, थीम सांग और प्रचार वाहन का लोकार्पण प्रयागराज सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी के किया

Share:

टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ सपा के प्रत्याशी शहर पश्चिमी में क्या कर रही हैं -सिद्धार्थ नाथ सिंह ।

प्रयागराज 16 फरवरी। प्रयागराज शहर पश्चिमी के विकास कार्यों पर बनाया गया इलेक्शन थीम वीडियो,थीम सांग और प्रचार वाहन का लोकार्पण प्रयागराज सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी के द्वारा किया गया।

सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा सिद्धार्थ नाथ सिंह राष्ट्रीय स्तर के नेता है दूसरी बार शहर पश्चिमी से चुनाव लड़ रहे हैं चुनाव प्रचार और प्रसार के वीडियो और सॉंग लांच किया गया है सिद्धार्थ नाथ सिंह ने 5 सालों में माफियाओं को कुचलकर उनकी छाती पर गरीबों के लिए आवास बनने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने भूमि पूजन किया। एयरपोर्ट बनवाया,अस्पताल बनवाया, उद्योग लगवाए,सड़क, पुल आदि अनेकों कार्य किए है। शहर पश्चिमी का नाम माफिया राज से बदल कर विकास के रूप में स्थापित किया है। 5 साल में जो सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया है 35 सालों में शहर पश्चिमी में कभी नहीं हुआ था। सिद्धार्थ नाथ सिंह का शहर पश्चिमी में आना क्षेत्र के विकास में किरण का प्रकाशमय हुआ और नए जीवन लेकर आया है। मेरी शुभकामना है पुनः भारी मतों से विजई हो।मोदी और योगी एक कुशल नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी।मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कहा कि एक दौर आया है जो भारत के राष्ट्रवाद और स्वाभिमान को बेच रहे हैं भारत के राष्ट्रवाद के विरोध में भारत के टुकड़े करने वाले लोग टुकड़े टुकड़े गैंग सक्रिय हैं।यूपी की जनता जागरूक है। यूपी में राष्ट्रवाद और विकासवाद  मोदी और योगी ने किया है।जनता विपक्षियों की जमानत जप्त कर सिद्धार्थ नाथ सिंह भारी बहुमत से विजई बनाएगी।
   सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा थीम सांग चुनाव प्रचार का माध्यम है जो  हमारे प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने लांच किया है। प्रचार वाहन वीडियो में प्रमुख विकास कार्य दिखाएं जाएंगे,जो सुरक्षा का माहौल बना है, बुलडोजर चले हैं।जिसमें  सुरक्षा और विकास की मूवी का सॉंग का लोकार्पण हुआ है।मीडिया द्वारा पूछे जाने पर सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह को कई जगह से जनता ने वापस कर दिया है।जिस पर जबाब देते हुए सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह क्या बोलेंगी। अखिलेश यादव ने टिकट दिया है समाजवादी पार्टी को जवाब देना चाहिए। टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ सपा के प्रत्याशी शहर पश्चिमी में क्या कर रही हैं समाजवादी पार्टी जवाब देना होगा और अगर नहीं देंगे तो जनता बटन दबाकर जवाब जरूर दे देगी।


Share: