प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीज से बाजार तक की नीति से देश के कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव आए : राधा मोहन सिंह

Share:

डॉ अजय ओझा।

भाजपा ने भारत को दुश्मनों से भयमुक्त किया : दीपक प्रकाश ।

रांची / गिरिडीह, 28 अगस्त । मधुबन गिरिडीह में आयोजित भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 5 सत्रों में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं के संबोधन हुए।

मोदी सरकार द्वारा पिछले 8वर्षों में कृषि एवम किसान कल्याण के लिए किए गए कार्यों के संबंध में संबोधित करते हुए राधा मोहन सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘बीज से बाजार तक’ की नीति से देश के कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव आए हैं। बीते आठ वर्षों में भारतीय कृषि ने सफलता के नए मानदंड स्थापित किए हैं। किसानों को तमाम तरह के जोखिमों से सुरक्षित रखने, आमदनी बढ़ाने, सटीक सूचनाएं देने और उन्हें कृषि उत्पादों का उपयोग करने वाली इकाइयों से जोड़ने पर सरकार का फोकस रहा है। इन कदमों से भारत में कृषि का आधुनिकीकरण हुआ और किसानों की आय में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

2014 से मोदी सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे भारत में किसानों को कम जोखिम उठाना पड़े। इसमें किसानों के लिए Safety Net बनाने और सिंचाई के लिए बारिश पर उनकी निर्भरता को कम करना शामिल है। पहले अनावृष्टि और अतिवृष्टि की वजह से लाखों किसान भारी कर्ज में डूब जाते थे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने इन परिस्थितियों को बदला है। 2016 में शुरू हुई इस योजना ने Agriculture Insurance System को पूरी तरह बदला और इससे किसानों को मजबूत सुरक्षा मिली। पीएम कृषि सिंचाई योजना से सिंचाई का क्षेत्र बढ़ा और वर्षा जल पर किसानों की निर्भरता कम हुई।

रिकॉर्ड उत्पादन से सरकारी खरीद में बढ़ोतरी हुई, जिससे किसानों की आमदनी में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली। यही नहीं, डीबीटी के जरिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता लगातार बढ़ने से किसानों को बिचौलियों की अवैध वसूली और कमीशनखोरी से मुक्ति मिली है।

2019 में सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत की और किसानों के खाते में हर साल 6000 रुपये कैश ट्रांसफर सुनिश्चित किया। नियमित रुप से किस्तों में मिलने वाली इस सहायता ने छोटे किसानों को भी अच्छी गुणवत्ता वाले सामान खरीदने, जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने और अपनी आय में वृद्धि करने के अवसर दिए।

भारतीय किसानों को जैसे-जैसे कृषि क्षेत्र में उपयोगी वैज्ञानिक सूचनाएं और नए इनोवेशन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वे निरंतर Smart Farming की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार द्वारा दिए गए Soil Health Card से किसानों को उनकी जमीन के बारे में बेहतर जानकारी मिल रही है। इन सभी जानकारियों का समुचित उपयोग उत्पादन बढ़ाने के काम आ रहा है। कई तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से छोटे किसानों को नेचुरल और ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे उत्पादन की लागत कम हुई है और कृषि से आय बढ़ी है। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन और कई तरह के संकटो से निपटने में भी उन्हें मदद मिल रही। किसानों की स्थिति मजबूत करने के लिए Agriculture Linkages बहुत जरूरी है। देश के सभी कृषि बाजारों को e-NAM के माध्यम से आपस में जोड़ने से न सिर्फ पारदर्शिता आई है, बल्कि कृषि बाजारों में प्रतियोगिता भी बढ़ी है। इससे न केवल किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल रहा है, बल्कि कीमतों में अचानक उतार-चढ़ाव से उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण भी हो रहा है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए शुरू की गई Production Linked Incentive (PLI) योजना भारतीय कृषि के लिए एक और क्रांतिकारी कदम है। इससे कृषि उत्पादों के लिए घरेलू मांग में काफी बढ़ोतरी होगी।

बीते आठ वर्षों में भारत में कृषि उत्पादन में नियमित वृद्धि और किसानों के जीवन आया बदलाव एक मिसाल है। आज भारतीय किसान केवल अपने उपयोग या घरेलू बाजार में बेचने के लिए उत्पादन नहीं कर रहें हैं, बल्कि वो अपने उत्पादों का में निर्यात कर रहे हैं और दुनिया का पेट भर रहे हैं।

भारत का बढ़ता रक्षा सामर्थ्य विषय पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक। प्रकाश ने कहा कि जनसंघ काल से लेकर वर्तमान मोदी सरकार तक भाजपा लगातार भारत की सुरक्षा सामर्थ्य को बढ़ाने की दिशा में गंभीरता दिखाई है। उन्होंने कहा कि यह हमारी नीति और नीयत का हिस्सा है। कहा कि 1964में ही पार्टी ने भारत को परमाणु संपन्न बनाने का संकल्प व्यक्त किया। जिसे अटल जी ने दुनिया के प्रतिबंधों की चिंता किए बिना परमाणु परीक्षण किया।

कहा कि मोदी सरकार ने भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाले तत्वों का समाधान किया, सरकार बनते ही देश के नागरिकों से भय समाप्त किया। कहा कि आज भारत की सैन्य शक्ति सभी विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे रही।

श्री प्रकाश ने कहा कि भारत रक्षा सामर्थ्य को सिर्फ मजबूत नही कर रहा बल्कि इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ चुका है। आज भारत रक्षा क्षेत्र में निर्यात कर रहा।भारत ने 101रक्षा उपकरणों के आयात पर रोक लगाते हुए 156 स्वदेशी रक्षा उपकरणों का निर्यात शुरू किया। जिससे भारत को 34हजार करोड़ रुपए की आय हुई।

उन्होंने कहा की भारत आज दुश्मनों देश की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के साथ मुहतोड़ जवाब देने का सामर्थ्य रखता है।
कहा कि मोदी सरकार ने सैनिकों की समस्याओं का समाधान करते हुए शहीदों के परिजनों केलिए सहायता राशि 2लाख से बढ़ाकर 8लाख करने का काम किया।
कहा कि अग्निवीर की नियुक्ति से सैन्य सामर्थ्य बढ़ाने की नई पहल की गई है।


Share: