प्रयागराज: पत्नी से विवाद के बाद पुल से कूदकर दे दी जान

Share:

प्रयागराज। करेली में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने पत्नी से झड़प के बाद ससुर खदेरी नदी के पुल से कूदकर जान दे दी। वह अपने ससुराल शादी में शामिल होने गया था। शनिवार सुबह उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
करेली पुलिस ने बताया कि पूरे फतेह मोहम्मद तलैया रामनगर, नैनी निवासी 45 वर्षीय दिलीप भारतीय के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं। करेली के बक्शी मोढ़ा में रहने वाले उसके साले प्रकाश की बेटी की शादी थी। दिलीप अपनी पत्नी को लेकर ससुराल में रुका था। पुलिस की माने तो शुक्रवार रात शादी के दौरान उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात दो बजे के बाद से वह नजर नहीं आया। शनिवार सुबह ससुर खदेरी नदी के नीचे उसका शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देख लोगों को जानकारी दी। कुछ देर बाद दिलीप के ससुराल वाले भी वहां पहुंच गए। दिलीप का शव देखकर फफक कर रोने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची करेली पुलिस ने छानबीन की। पुलिस का कहना है कि पुल से कूदकर दिलीप ने जान दी है।


Share: