“ विश्व पर्यावरण दिवस ” पर झुंझुनूं के एडीआर परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम
दिनेश शर्मा “अधिकारी “ ।
झुंझनू, “ विष्व पर्यावरण दिवस ” पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं के एडीआर भवन परिसर में पौधा रोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव दीक्षा सूद ने बताया की माननीय रालसा द्वारा सम्पूर्ण जून, 2022 माह में विषेष अभियान चलाया जा रहा है। रालसा द्वारा जारी एक्शन प्लान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला प्रषासन के संयुक्त सहयोग से झुंझुनूं जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जावेंगे। प्रति वर्ष 5 जून को “ विश्व पर्यावरण दिवस “ मनाया जाता है। पर्यारण संरक्षण व वर्तमान परिप्रेक्ष्य के अनुसार आवष्यक है कि हम हमारी आस-पास की जलवायु को शुद्ध बनाने का प्रयास करे। प्राधिकरण सचिव श्रीमती सूद ने सभी सम्बंधित प्रषासनिक विभाग को निर्देषित कर पर्यावरण संरक्षण की यह सोच प्रत्येक आमजन तक पहुंचे व प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास के पर्यावरण का महत्व समझे। जलवायु, मिट्टी, पेड़ पौधे व पानी पर्यावरण के आधार है। यदि पर्यावरण है तो हम है। मनुष्य का जीवन पर्यावरण के सांचे में ढ़लकर ही संवरा है। धरती से मिट्टी, नदियों से पानी, सूरज से अग्नि, पहाड़ों से स्थिरता और हवा से प्राणवायु लेकर के ईश्वर ने मनुष्य के शरीर की रचना की है। एक स्वस्थ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवों और मानवों को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है अतः हमें इसकी सुरक्षा एवं विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। कोरोना महामारी के इस दौर ने हमें यह समझाया है कि हमारे जीवन में पर्यावरण का क्या महत्व है। स्वच्छ पर्यावरण प्रत्येक प्राणी के जीवन के लिए आवश्यक है। कोरोना से जंग हम तभी जीत पायेंगे जब हम स्वच्छ पर्यावरण में प्रकृति के संग रहेंगे। पर्यावरण की पहली कड़ी मनुष्य है तथा मानव जाति को ही पर्यावरण के संतुलन बनाने की पहल करनी चाहिए। पर्यावरण को हमें अपने जीवन का संस्कार बनाना चाहिए तथा उसे बचाने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। यदि हम प्रकृति की सुनेगें तो सदा स्वस्थ रहेगें। एक स्वस्थ शरीर स्वस्थ पर्यावरण से जुड़ा है। अतः हमें पेड़ लगाने चाहिए। एक पेड़ हमें 10 लोगों के लायक आॅक्सीजन सालभर में देता है। इसलिए अपनी सांसे बचाने के लिए आज एक पेड़ लगाये जो हमें प्राणवायु प्रदान करते है।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आप सब मिलकर ये शपथ ले की पेड़ लगाएंगे और पर्यावरण को बचायेंगे तथा संकल्प लें कि प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्द्धन करेंगे। इस अवसर पैनल अधिवक्ता बाबूलाल सैनी, धीरज कुमार व श्रीमती मीना कुमारी उपस्थित रहे तथा उन्होंने बताया कि पर्यावरण विषय पर आज नागरिकों को जागरूक करने एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सकारात्मक कार्य के लिए प्रेरित किया।