धोखाधड़ी कर खातों से निकाली गई राशि सहारनपुर पुलिस ने कराई वापस

Share:

सौरभ सिंह सोमवंशी ।

सहारनपुर । पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के नेतृत्व में सहारनपुर पुलिस के द्वारा प्रतिदिन कुछ न कुछ सराहनीय कार्य किया जाता रहता है इसी बीच साइबर सेल, सहारनपुर द्वारा विगत 07 दिनों के अन्दर 08 व्यक्तियों के खातों से धोखाधड़ी के विभिन्न तरीको से निकाली गई धनराशियों में से कुल 1,03,800 /-रुपये की धनराशि पीड़ितो के खातों में वापस कराई गई है।

क्या है मामला?

विगत 07 दिनों के अन्दर धोखाधड़ी के विभिन्न माध्यमों से 08 व्यक्तियों के खातों से धनराशि निकाल लेने के सम्बन्ध में रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर स्थित साइबर सेल में प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये थे। उक्त सभी प्रार्थना-पत्रो पर संज्ञान लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा पीड़ितो के खातों में धनराशि पुनः वापस कराये जाने के सम्बन्ध में प्रभारी साइबर सेल को निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी साइबर सेल एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों द्वारा धोखाधड़ी के विभिन्न माध्यमों से पीड़ितो के खातों से निकाली गई धनराशि वापस कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। जिसका विवरण निम्नवत् है।

पीड़ित का नाम वापस कराई गई धनराशि का विवरण

1 सोनम अंसारी पुत्री जाहिद नि0 अमन कॉलोनी चिलकाना, सहारनपुर। 22,000/- रू0
2 मनोज तेवतिया पुत्र कंचन सिंह, नि0 कुतुबशेर, सहारनपुर। 10,000/- रू0
3 निजाम पुत्र इस्लाम नि0 सदरबाजार, सहारनपुर। 12,800/- रू0
4 तुषार पुत्र बलदेव राज नि0 पुष्पांजली विहार जनता रोड, सहारनपुर। 20,000/- रू0
5 शहनाज नि0 कुआखेडा ननौता, सहारनपुर। 4,500/- रू0
6 नत्थो नि0 कुआखेडा ननौता, सहारनपुर। 4,500/- रू0
7 अरुन गर्ग पुत्र नरेश कुमार नि0 ननौता, सहारनपुर। 10,000/- रू0
8 मिनाक्षी पत्नी संदीप सैनी नि0 गाँव पटनी चिलकाना, सहारनपुर। 20,000/- रू0
कुल धनराशि1,03,800/- रूपये


Share: