मॉब लिचिंग कानून का हुआ विरोध

Share:

डॉ अजय ओझा।

जनजातीय सुरक्षा मंच ने प्रस्तावित विधेयक की प्रतियां जलायीं।

लातेहार, 26 दिसंबर। लातेहार जिले के महुआटांड़ प्रखंड के महुआडांड़ स्टेडियम में जनजातीय सुरक्षा मंच के तत्वाधान में विराट जनजाति सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में झारखंड विधानसभा से प्रस्तावित विधेयक के मॉब लिंचिंग के प्रावधानों का विरोध किया और उसकी प्रति भरी सभा के बीच जलाई गई। पांचवी अनुसूचित क्षेत्र होने के नाते यहां के होने यहां की अपनी आस्था संस्कृति परंपरा को कुचलने वाला कदम है, इसका पुरजोर विरोध सरना समिति में आए लोगों ने किया और इसकी प्रति को जला दिया। कार्यक्रम को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव ने संबोधित किया।


Share: