एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज सलाहपुर में नोडल स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

Share:

बटोही।

मेधावी छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रोजेक्ट एवं शोध पत्र के जरिए वैज्ञानिक सोच का किया प्रदर्शन ।

प्रयागराज। समस्याओं के निदान में किस तरह विज्ञान कितना कारगर है। यह बात शनिवार को एम आर शेरवानी इंटरमीडिएट कॉलेज में नोडल स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कर साबित कर दिखाया। कालेज में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल व प्रोजेक्ट तैयार कर उसका प्रजेंटेशन भी दिया।। नन्हे वैज्ञानिकों ने स्थानीय समस्याओं पर शोध पत्रों तथा प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।

प्रोजेक्ट में के माध्यम से कम पानी वाले क्षेत्र में अच्छी फसल कैसे पैदा करने का सुझाव दिया। जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल कहीं।

इसमें 6 छात्रों को जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित किया गया। बाल विज्ञान कांग्रेस का संचालन मोहम्मद आसिफ ने किया। निर्णायक मंडल में एहतेशाम आलम सिद्दीकी प्रवक्ता जीव विज्ञान, मोहम्मद अमीन खान, सहरीन बानो ने परिणाम घोषित किया। प्रथम स्थान राज प्रजापति व पंकज कुमार एम आर शेरवानी इंटर कॉलेज सलाहपुर, द्वितीय मोनू कुशवाहा व आदित्य निषाद गिरधारी सिंह जगपत सिंह सिंगरौर मकनपुर, व तृतीय स्थान अतूफा उस्मान व साक्षी पटेल बेगम तारा रसीद शेरवानी गर्ल्स इंटर कॉलेज सलाहपुर ने प्राप्त किया।

उपप्रधानाचार्य राशिद महमूद ने बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद जैद, अहमद कमाल, मिर्जा आफताब हुसैन, मोइनुद्दीन, इरशाद अहमद व आदि लोग उपस्थित रहे।


Share: