खबर टीकमगढ़:राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो का दिव्य आयोजन।

Share:

उत्तर प्रदेश के झांसी व कानपुर मंडल के साथ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत

जतिन कुमार चतुर्वेदी

राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा ललितपुर में आयोजित दिव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य के झांसी व कानपुर मंडल एवम मध्य प्रदेश राज्य के टीकमगढ़ जनपद के अपने मानवाधिकार समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
उपरोक्त के सन्दर्भ में संगठन के राष्ट्रीयटीम के सदस्य व झांसी मण्डल के सदस्यता प्रभारी प्रतीक दीक्षित ने बताया कि इस अवसर पर संगठन के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों के समक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने राष्ट्रीय टीम के सदस्य व झांसी मंडल के सदस्यता प्रभारी प्रतीक दीक्षित, कानपुर डिवीजन मीडिया आफीसर रिजवान खान, कानपुर देहात के शिवम तथा मध्य प्रदेश राज्य के टीकमगढ़ के जिलाध्यक्ष नन्दराम केवट को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
बता दें कि उपरोक्त कार्यक्रम का दिव्य आयोजन ललितपुर जनपद के मड़ावरा तहसील मुख्यालय पर हुआ।


Share: