खबर प्रयागराज:राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के प्रतीक दीक्षित राष्ट्रीय टीम के सदस्य बनने के साथ राष्ट्रीय कोर कमेटी में भी सम्मिलित

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी

झांसी मंडल सदस्यता प्रभारी का दायित्व भी देखेंगे प्रतीक।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के झांसी मंडल के सदस्यता प्रभारी प्रतीक दीक्षित को संगठन ने राष्ट्रीय टीम का सदस्य बनाने के साथ उन्हें कोर कमेटी में भी सम्मिलित किया है।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि प्रतीक दीक्षित के उत्कृष्ट सेवा कार्य, संतोषजनक कार्य व्यवहार तथा राष्ट्रीय लक्ष्य 35 को निर्धारित समय से पहले ही प्राप्त कर लेने के कारण उनका प्रमोशन करते हुए प्रतीक दीक्षित को राष्ट्रीय टीम का सदस्य बनाने के साथ उन्हें राष्ट्रीय कोर कमेटी में भी सम्मिलित किया गया है जबकि वह पहले की तरह झांसी मंडल के मंडल सदस्यता प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व भी अगले आदेश तक संभालते रहेंगे।
बता दें कि संगठन में एक सामान्य सदस्य के रूप में जुड़ने के बाद अपने अत्यंत तेज तर्रार कार्यशैली व व्यवहार कुशलता तथा मधुर भाषा शैली से प्रतीक दीक्षित पूरे संगठन के हृदयप्रिय बन गए हैं।


Share: