खबर प्रतापगढ़:प्रतीक दीक्षित बने राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के प्रथम नेशनल अवार्ड विजेता

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी

सेवा, सहयोग के साथ संगठन विस्तार।
लक्ष्य 35 को पूरा करने वाले प्रथम भारतीय।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो में बतौर सदस्य जुड़कर सेवा, सहयोग, संगठन विस्तार में लगे झांसी (उत्तर प्रदेश) के मंडल सदस्यता प्रभारी प्रतीक दीक्षित समय से पहले लक्ष्य 35 को पूरा करने वाले प्रथम भारतीय बनने के साथ संगठन के प्रथम नेशनल अवार्ड विजेता भी बन गए हैं जिसके बाद प्रतीक दीक्षित के समर्थकों द्वारा उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि प्रटिक दीक्षित को उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आगामी 5 अगस्त को आयोजित भव्य कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से मंच पर सम्मानित किया जायेगा।
बता दें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो पूरे भारत वर्ष में संगठन विस्तार के साथ मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत और सामाजिक सेवा कार्य अभियान चला रहा है।


Share: