न्यूज़ प्रतापगढ़:बड़ी धूमधाम से मनाया गया अम्बेडकर जयंती-डॉ आशुतोष त्रिपाठी

Share:

आज दिनांक 14 अप्रैल 2023 को भारत के संविधान के निर्माता तथा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा प्रतापगढ़ द्वारा माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी द्वारा
भारत के संविधान के लिए उन्होंने “भारतीय संविधान निर्माण समिति” का गठन किया था, जो उस समय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था। अंबेडकर इस समिति के अध्यक्ष बने, कई देशों के संविधान के बारे में पढ़कर अंत में भारतीय संविधान का निर्माण किया गया तथा स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने।

भारत के लोग भीमराव अंबेडकर के विचारों और संघर्ष से प्रभावित हुए थे। उन्होंने अपने जीवन के कठिनाईयों के बावजूद समाज के उन वर्गों के लिए लड़ा जो सामाजिक उत्पीड़न के शिकार थे। भारत के नए भविष्य के लिए उनके विचारों और संघर्ष को जारी रखना हम सभी का दायित्व
कार्य क्रम में प्रमुख रूप से बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सागर सदर विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र गौतम नगरपालिका के संभावित प्रत्याशी सादिक अली ,प्रेम प्रकाश एडवोकेट ,राजकुमार जैसवार, कुमार गौतम अरसद खान महेंद्र कुमार गौतम एडवोकेट, सुशील कुमार श्रीवास्तव ,गुड्डू लाला आदि उपस्थित थे
आशुतोष त्रिपाठी के प्रतिनिधि सुशील मेहरोत्रा


Share: