खबर लखनऊ:अजय कुमार सिंह बने राष्ट्रीय भाजपा समर्थन मंच के लखनऊ जिलाध्यक्ष

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी

कर मामलों के अधिवक्ता व राजमाता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एडवोकेट अजय कुमार सिंह को राष्ट्रीय भाजपा समर्थन मंच का लखनऊ जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह ने संस्थापक योगी सनी नाथ व राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा के निर्देश व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री घनश्याम शर्मा की अनुशंसा पर अजय सिंह की नियुक्ति की है। इस अवसर पर अजय सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाने का पूरा प्रयास करूंगा व लखनऊ जनपद में संगठन को विस्तार देने का पूरा प्रयास करूंगा अजय सिंह ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जिस तरह का कार्य हो रहा है वह देश और उत्तर प्रदेश को नई बुलंदियों पर ले जाने की उनकी योजनाओं का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से 2024 में केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। ज्ञात हो की मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले अजय कुमार सिंह राजमाता चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से वृद्धआश्रम व अस्पताल चलाते हैं व गरीबों की हर संभव मदद करते रहते हैं। उनकी नियुक्ति पर प्रतापगढ़ से लेकर लखनऊ तक तमाम अधिवक्ताओं,अधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। शुभकामना देने वालों में लखनऊ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,पूर्व सेंट्ल बार के अध्यक्ष आदेश सिंह एडवोकेट,लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता पंडित यश चंद्रा, एडवोकेट हरि मंगल सिंह, एडवोकेट अंजनी कुमार सिंह, पत्रकार सौरभ सोमवंशी, एडवोकेट अतुल सिंह, राजेश सिंह, एडवोकेट राम सिंह,नीरज मित्तल बालागंज व आदि शामिल है।


Share: