एनडीए प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत तय : विजयालक्ष्मी

Share:

डॉ अजय ओझा।

सभी सांसद एवं विधायकगणों से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की अपील।

वंशीधर नगर, 17 जुलाई। वंशीधर नगर पंचायत की अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड के पूर्व राज्यपाल महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के लिए होने वाले राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को निर्धारित है। झारखंड राज्य के सभी माननीय सांसद एवं माननीय विधायकगणों से समाचार पत्र के माध्यम से विनम्र आग्रह है कि आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को अपना मत देकर देश की राष्ट्रपति बनाने की अपील करते हैं ताकि एक इतिहास कायम हो सके। सर्व समाज को लेकर चलने वाले माननीय प्रधानमंत्री जी को श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए हृदय तल से आभार प्रकट करती हूं। माननीय प्रधानमंत्री जी दूरगामी सोच के साथ देश को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़े हैं तथा उन्हें हर समाज की गहरी चिंता है। उन्हें समाज के सबसे पिछड़े वर्ग को अग्रणी पंक्ति में कब शामिल करना है यह उनके निर्णय से खुद ब खुद पता चल जाता है। उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनकड जी को एनडीए प्रत्याशी घोषित होने पर भी श्रीमती विजयालक्ष्मी देवी ने प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं श्री धनकड़ को जीत की अग्रिम शुभकामना दिया।


Share: