जे नाची से बाची को चरितार्थ कर रहे हैं सांसद संजय सेठ : सुदेश महतो

Share:

डॉ अजय ओझा।

हमारी पहचान दुनिया में हमारे संस्कृति से हैं : रघुवर दास

झारखंड की कला और संस्कृति को देश के पटल पर दिखाने का एक प्रयास है यह महोत्सव : संजय सेठ

महोत्सव के दूसरे दिन राज्यपाल करिया मुंडा और बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे

रांची, 5 मई । सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आज भव्य रंगारंग शुभारंभ हुआ आज के उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, पद्मश्री मुकुंद नायक, मधु मंसूरी, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के उद्घाटन सत्र में सांसद संजय सेठ ने कहा झारखंड की कला और संस्कृति को देश के पटल पर दिखाने का एक प्रयास है। झारखंड में कला के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री के चिंतन को आगे बढ़ाते हुए इस सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। सांसद सेठ ने कहा जिस समाज ने अपनी संस्कृति और अपने विचार को छोड़ दिया वह देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। परंतु झारखंड ने अपनी संस्कृति नहीं छोड़ी। रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय इस महोत्सव में रांची, हटिया, सिल्ली, खिजरी, ईचागढ़ और कांके विधानसभा क्षेत्र से 2683 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम चार स्थानों पर आयोजित की गई – जिसमें आर्यभट्ट ऑडिटोरियम, रांची यूनिवर्सिटी मोराबादी, ऑड्रे हाउस, सूचना भवन, कांके रोड, मयूरी ऑडिटोरियम, सीएमपीडीआई, कांके रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम, मोराबादी। महोत्सव में सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में 10 विधाओं की प्रतियोगिता हुई जिसमें नवोदित कलाकारों अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री का चिंतन और उनके विशेष आग्रह पर युवा रंगमंच के द्वारा “धरती करे पुकार मुझे बचाओ” का नाट्य मंचन किया गया। आज के समय धरती मां कराह रही है। केमिकल युक्त खाद एवं केमिकल का उपयोग कर खेत की मिट्टी जहरीली होती जा रही है। प्रदूषण फैल रहे हैं। इससे बचाने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देना एवं इसे जन जागरण के रूप में कैसे लोगो को जागरूक किया जा सके इसी को लेकर नाटक का विशेष रूप से मंचन किया गया। कथक की विशेष प्रस्तुति गार्गी मालनी एवं पद्मश्री मुकुंद नायक एवं नंदलाल नायक द्वारा लोकगीत की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का पांच मंत्र है – जिसमें एक है अपनी विरासत पर गर्व करना। अपने देश की, राज्य की संस्कृति से वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराएं। हमारे देश की हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति है, इसे कोई नहीं मिटा सकता। पश्चिमी सभ्यता भोग विलास की संस्कृति है लेकिन भारतीय संस्कृति परम आनंद की अनुभूति कराती है। झारखंड का छउ नृत्य तो पूरे विश्व के पटल पर अपनी पहचान बना चुकी है, जो झारखंड के लिए गर्व का विषय है। यह महोत्सव कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने का एक अनूठा प्रयास है। ऐसे प्रयास के लिए रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ जी को बहुत-बहुत साधुवाद।

इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि कला, संस्कृति, भाषा किसी भी राज्य की पहचान है। अपनी भाषा, संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक हैं। झारखंड की संस्कृति को बचाने का लक्ष्य हम सभी लोगों का दायित्व है। इस राज्य का चेहरा यहां की संस्कृति है। मैं धन्यवाद देना चाहता हूं रांची के सांसद संजय सेठ जी का जिन्होंने स्वर्गीय राम दयाल मुंडा, जिन्होंने कहा था कि “जे नाची से बाची” की संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए इन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद।

महोत्सव में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, अनेकता में एकता, गुरु शिष्य परंपरा, स्वतंत्रता सेनानी, वसुधैव कुटुंबकम, तकनीकी नवाचार, प्राकृतिक खेती से जुड़े थीम पर भी प्रस्तुति दी गई।
आज के इस प्रतियोगिता में ग्रुप सॉन्ग जूनियर — प्रथम पुरस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वितीय पुरस्कार सरला बिरला पब्लिक स्कूल, तृतीय पुरस्कार आचार्य कुलम।
ग्रुप सॉन्ग सीनियर —
प्रथम तृताल, द्वितीय बन्दिश,
तृतीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी।
क्लासिक ग्रुप डांस जूनियर –
1st राजश्री पांडा एंड ग्रुप 2nd सुप्रिया राज एंड ग्रुप 3rd निपुण निखर एंड ग्रुप।
क्लासिक ग्रुप डांस सीनियर – 1stअर्चना वर्मा एंड ग्रुप, 2nd सृष्टि प्रियदर्शनी एंड ग्रुप, 3rd युक्ति प्रिया उरांव एंड ग्रुप।
जनजातीय नित्य प्रतियोगिता – 1st मनोरंजन कला संगम सरसा साईं ग्राम, 2nd सुचांद महतो, 3rd सोमा मुंडा।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, विधायक रामकुमार पाहन, आरती कुजूर, संजीव विजयवर्गीय, राकेश कुमार, विनय कुमार जायसवाल, किशोर मंत्री, प्रेम मित्तल, के के गुप्ता, बरुण साहू, बलराम सिंह, अजय मालनी,मन पुरन नायक, राजाराम महतो, सुरेंद्र महतो, धीरज महतो, मुकेश काबरा राजश्री, जयंती, नरेंद्र सिंह, रोमित नारायण, मूनचुन राय, रमेश सिंह, रोशनी खलखो, नकुल तिर्की सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

नोट = कल संध्या 5:00 बजे झारखंड के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष करिया मुंडा तथा झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।


Share: