प्रतापगढ़ न्यूज़: ईको स्पोर्ट कार में लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे 02 राशि गोवंश (बछड़ा) के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 तमंचा, 02 कारतूस व 01 चाकू बरामद

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बाघराय पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के कन्हैया नगर तिराहे के पास से एक ईको स्पोर्ट कार नम्बर यूपी 72 बीई 0494 की डिग्गी में लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे 02 राशि गोवंश (बछड़ा) के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस व 01 चाकू बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. मो0 साहिद पुत्र मो0 नासिर निवासी भगवा चुंगी थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ।
  2. अजय गौतम पुत्र प्रेम गौतम निवासी भगतपुर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़।
  3. सूरज सिंह पुत्र उदयराज सिंह निवासी जलालपुर थाना अंतू, जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी-

  1. 02 राशि गोवंश (बछड़ा)।
  2. 01 अदद ईको स्पोर्ट कार नम्बर यूपी 72 बीई 0494
  3. 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।
  4. 01 अदद चाकू।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0 54/2022 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 बनाम तीनों अभियुक्त उपरोक्त
  2. मु0अ0सं0 55/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम मो0 साहित उपरोक्त
  3. मु0अ0सं0 56/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सूरज सिंह उपरोक्त

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री हरि मोहन राजपूत, उ0नि0 श्री सतीश कुमार, उ0नि0 प्रभात, मय हमराह थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।


Share: