काशी विश्वनाथ का मान,भारत के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक गौरव सम्मान……दीपक प्रकाश

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 15 दिसंबर । काशी में दिव्य काशी,भव्य काशी के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर धाम के विशाल कॉरिडोर एवं मंदिर का लोकार्पण करके भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने केवल काशी का मान नही बढ़ाया बल्कि उन्होंने देश के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना करके उसका मान बढ़ाया है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद कही।

पिस्का मोड़ स्थित शिवमंदिर के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय

उन्होंने झारखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी के इस सार्थक और ऐतिहासिक कार्य केलिय अभिनंदन करते हुए आभार भी प्रकट किया। श्री प्रकाश ने कहा कि काशी विश्वनाथ,मां गंगा भारत के मान विंदु हैं। मां भारती की पहचान है। राम,कृष्ण और शिव के बिना भारत अधूरा है। ये करोड़ो भारत वासियों के आराध्य ही नही बल्कि आधार है।

टाटीसिलवे मंदिर के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा

उन्होंने कहा कि भारत अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के बल पर विकास की नवीन गाथाएं लिख रहा है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में स्वच्छ,सृजन और आत्म निर्भर भारत का संकल्प भी सिद्ध होगा।

ओरमांझी के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य साहू।

श्री प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संस्कृति के साथ श्रम का भी सम्मान बढ़ाया है। कॉरिडोर निर्माण में लगे मजदूरों के साथ भोजन एवम उनपर पुष्प वर्षा के मोदी जी ने श्रम की सार्थकता एवम महानता को उजागर किया है। श्रमेव जयते नारा नही मोदी सरकार की प्रतिबद्धता है।

प्राचीनता की नींव पर नए भारत का उदय…..बाबूलाल मरांडी

गिरिडीह में आयोजित दिव्य काशी ,भव्य काशी कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत का मजबूत सांस्कृतिक विरासत है। जिसपर गुलामी के लंबे काल खंडों में आक्रांताओं द्वारा भुलाने की कोशिश की गई।
कहा कि आक्रमण के बाद भी हमारी सांस्कृतिक आध्यात्मिक धाराएं अविरल बहती रही। कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत का सांस्कृतिक प्रवाह तेज और स्वच्छ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्राचीनता की मजबूत नींव पर भव्य भारत,एक भारत श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत बन रहा है।उन्होंने भब्य काशी दिव्य काशी के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

दिव्य काशी ,भव्य काशी कार्यक्रम में पुजारियों को सम्मानित करते नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद मजबूत हुआ…..धर्मपाल सिंह

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत भारत की आत्मा है। आत्म गौरव के बल पर ही मजबूत और आत्म निर्भर भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद मजबूत हुआ है।

मधुबन, गिरिडीह के कार्यक्रम में नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी

श्री सिंह ने कहा कि भारत के सर्वांगीण विकास के लिय भौतिक विकास के साथ सांस्कृतिक विकास को भी मजबूत किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में यह नया भारत श्रेष्ठ भारत बनकर दुनिया का सिरमौर बनेगा।

प्रदेश महामंत्री एवम कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक बालमुकुंद सहाय ने बताया कि आज प्रदेश के सभी सांगठनिक 27 ज़िलों में पड़ने वाले 500 से अधिक मंडलों में दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम को निर्धारित मंदिरों में पार्टी के नेताओं , कार्यकर्ताओं ने सीधा प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना।

नई दिल्ली, बिरला मंदिर में आयोजित दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम में शामिल प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश संसद सत्र के कारण नई दिल्ली के बिरला मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए। नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी मधुबन गिरिडीह में भाग लिए। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ओरमांझी में,डॉ प्रदीप वर्मा टाटीसिलवे में और बालमुकुन्द सहाय पिस्कामोड के शिव मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए।


Share: