झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग गठित

Share:

डॉ अजय ओझा।

युवा कांग्रेस नेता उज्जवल कुमार तिवारी बनाये गये सदस्य।

श्री तिवारी का कांग्रेस कार्यालय में किया गया अभिनंदन।

रांची, 29 नवम्बर । झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के गठन की अधिसूचना समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा जारी किये जाने के उपरांत आयोग के सदस्य उज्ज्वल प्रकाश तिवारी युवा कांग्रेस नेता पार्टी मुख्यालय, रांची पहुंचे जहां प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद एवं राकेश सिन्हा के द्वारा मिठाई खिलाकर उनका अभिवादन किया गया तथा उन्हें बधाई दी गई। नेताद्वय ने युवा कांग्रेस के नेता को आयोग में सदस्य बनाये जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता निरंजन पासवान, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रियाज अहमद, फिरोज रिज्वी मुन्ना, युवा कांग्रेस के वेद प्रकाश तिवारी, प्रो राजीव नारायण प्रसाद, अल्पसंख्यक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अख्तर अली, गुलाम रब्बानी, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस जितेन्द्र त्रिवेदी, रामानंद केशरी ने बधाई दी।


Share: