मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शोक व्यक्त किया

Share:

सौरभ सिंह सोमवंशी

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और  प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है, हरिवंश सिंह ने कहा है कि ऐसे परम तपस्वी और कर्तव्य निष्ठ पुत्र को जन्म देने वाले महान व्यक्तित्व को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभापूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने कहा कि पूरा क्षत्रिय समाज दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता है। और यह आशा करता है कि ईश्वर परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।इसके अलावा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रयागराज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पत्रकार ने कहा कि पिता जी के निधन पर भी जिस तरह से  राजधर्म का पालन करते हुए  धैर्य का परिचय मुख्यमंत्री जी ने दिया है,यह उनके धीर वीर गंभीर होने का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुत्र को जन्म देने वाले महान व्यक्तित्व को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें मेरी यही कामना है यह शोक संवेदना दूरभाष के माध्यम से एक दूसरें से वार्ता करके दिया गया।शोकसंवेदना देने वालों में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश, मंडल, जिला व महानगर के पदाधिकारियों के साथ साथ अन्य समाज के लोगों ने श्रद्धा शब्द सुमन समर्पित कियें।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *