झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार मुलाकात

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 1 अगस्त । राज्यपाल रमेश बैस ने आज भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने समस्त झारखण्डवासियों की ओर से राष्ट्रपति महोदया को बधाई एवं शुभकामना दिया। ज्ञातव्य हो कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। उनके राष्ट्रपति बनने से सभी झारखण्डवासियों में अपार हर्ष व्याप्त है। वह भारत की राष्ट्रपति बनने वाली देश की दूसरी और पहली आदिवासी महिला हैं।


Share: