मुद्दाविहीन भाजपा सड़कों पर कर रही है नौटंकी : राकेश सिन्हा
डॉ अजय ओझा।
रांची, 21 नवम्बर । भाजपा के आज आहूत विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ताा राकेश सिन्हा ने इसे नौटंकी करार दिया है। श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में मुद्दाविहीन भाजपा अब अपने अस्तित्व बचाने के लिए सड़कों पर नौटंकी कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल हंगर इंडैक्स में भारत 101 पयदान पर आ गया है। सीएमआई के अनुसार आज देश में 48 करोड़ लोग बेरोजगार हैं, महिलाओं का रोजगार 10 फीसदी कम हुआ है। इस पर चर्चा करने के बजाय भाजपा सड़कों पर उतरक अपनी नकामियां छीपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के भाजपा के शासनकाल में जीडीपी बेहाल है, रूपए में गिरावट आ रही है। बैंक घोटाले हो रहे हैं, सभी सरकारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है, किसानों का दर्द 100 गुना बढ़ गया है, आजादी के 75वें साल में केवल झूठ, नफरत, अहंकार, परोपगंडा, और पूंजीपतियों का अमृतकाल चल रहा है। युवाओं , किसानों, महिलाओं, गरीबों, छोटे दुकानदारों, और व्यवसायियों का राहू काल चल रहा है। दमन यंत्रों के बीच जनता की आवाज को बुलंद कर रही महागठबंधन सरकार के खिलाफ हर हथकंडा में असफल होने के बाद भाजपा सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा जनतंत्र का सम्मान वाकई करती है तो पहले उपरोक्त मुद्दे पर चर्चा करें फिर सड़कों पर उतरे, उनकी असलियत पता चल जाएगी। जनता को गुमराह करना बंद करें।