पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबु सोरेन का जन्मदिन मनाया गया

Share:

डॉ अजय ओझा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ अनेकों मंत्री, सांसद, विधायक एवं पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद।

रांची, 11 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निवास पर खूब धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने पिता को पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मौके पर झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पाण्डेय, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे पुत्र विधायक बसंत सोरेन सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन तथा कई गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनेक कार्यकर्ताओं के साथ साथ शिबु सोरेन को चाहने वाले समर्थकों की बहुत बड़ी भीड़ मौजूद थी। सभी लोगों ने दिशोम गुरु शिबु सोरेन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।


Share: