डीएपी हेतु आधी रात से कतार बद्ध हो जाते हैं किसान

Share:

उर्मिला शर्मा।

फूलपुर। इफ्को फूलपुर का किसान सेवा केंद्र इन दिनों सुर्खियों में इसलिए है। कि जनपद का किसान इस समय बुवाई हेतू डीएपी की ओर हसरत भरी निगाहों से देख रहा है। इसके लिए किसान को आधी रात के बाद किसान सेवा केंद्र पर लाइन में लग जाना पड़ता है। रात भर धक्का-मुक्की खाने के बाद किसी को खाद मिली किसी को नहीं। यही हाल गांव की सहकारी समितियों हेमापुर, वरना, मैलहन, फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर, चैमलपुर आदि का है। कृषि प्रधान देश के हुक्मरान आज किसानों का ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। यह चिंता का विषय है। उत्तर प्रदेश का किसान पंजाब हरियाणा से इतर है। वह रोड पर नहीं आ सकता। क्योंकि खेती किसानी से 2 जून की रोटी जुटा पाने में असमर्थ है। गोदाम प्रभारी कहते हैं। कि सब की जरूरत के हिसाब से खाद मिल नहीं पा रही है। जितना आ रही है। वितरण की जा रही है।


Share: