आक्रोशित भीड़ तथा पुलिस के बीच हुई मारपीट की घटना मे नामजद मेराल के प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Share:

अभय तिवारी।

मेराल मे आक्रोशित भीड़ तथा पुलिस के बीच हुई मारपीट की घटना मे नामजद मेराल के प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

गढ़वा :-विगत 20 अगस्त को मेराल थाना के पास, आक्रोशित भीड़ तथा पुलिस के बीच हुई मारपीट की घटना मे नामजद मेराल के प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी को थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के लखेया गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। गौरतलब हो कि मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी नाथन चौधरी की संदेहास्पद मौत का हवाला देते हुए न्याय मांगने के लिए सैकड़ों लोग मेराल थाना का घेराव करने आए थे। इसी दौरान पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई थी जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित पुलिस के लोग घायल हुए थे। घटना को लेकर तत्कालीन अंचलाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार द्वारा प्रखंड प्रमुख सहित 23 लोगों के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में 21 लोगों को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से जमानत मिल चुकी है ,जबकि प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी तथा दुलदुलवा पंचायत के मुखिया रामप्रताप साह पुलिस के गिरफ्त से बाहर थे। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट द्वारा 27 अक्टूबर तक प्रखंड प्रमुख की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई थी। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दीपमाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इसी घटना को लेकर तत्कालीन अंचलाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार तथा मेराल थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटा दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमुख के परिवार में पति के साथ एक लड़का एवं एक लड़की हैं।

(फोटो :प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी)


Share: