22 अप्रैल,उत्तर प्रदेश में अब तक 1412 केस, 21 लोगों की कोरोना से मौत

Share:

लखनऊ, 22 अप्रैल। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अबतक 1412 केस सामने आए हैं। जिनमें 1226 एक्टिव केस हैं। उपचार के बाद 1412 में से 165 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। हालांकि कोरोना के कारण प्रदेश में 21 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के 53 जनपद कोरोना से प्रभावित हुए हैं, वर्तमान में केवल 43 जिलों में ही कोविड के केस एक्टिव हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि अबतक सामने आए कोरोना पॉजिटिव केसों में 0 से 20 उम्र वर्ष के वर्ग में 19.51 प्रतिशत हैं, जिनमें लड़के 15.48 प्रतिशत और लड़कियां 4.03 प्रतिशत शामिल हैं। इसी प्रकार 21 से 40 वर्ष उम्र वर्ग के 47.49 प्रतिशत लोग संक्रमित हैं, जिनमें पुरूष 37.03 प्रतिशत और महिला 10.46 प्रतिशत शामिल हैं। वहीं 41 से 60 वर्ष उम्र वर्ग में कुल 24.66 प्रतिशत लोग शामिल हैं, जिनमें पुरूष 19.01 प्रतिशत और महिलाएं 5.65 प्रतिशत शामिल हैं। इसके साथ ही 60 से अधिक उम्र के 8.3 प्रतिशत लोग संक्रमित हैं। जिनमें पुरूष 7.28 प्रतिशत और 1.06 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में 78.80 प्रतिशत पुरूष और 21.20 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *