राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सांसद संजय सेठ ने की शिष्टाचार मुलाकात

Share:

डॉ अजय ऑझा।

रांची / नई दिल्ली, 18 दिसंबर । रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री सेठ ने उन्हें जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दिया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड आगमन के लिए उनका आभार जताया।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि यह महामहिम राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात थी। महामहिम ने एक अभिभावक के रूप में झारखंड को हमेशा से स्नेह दिया है। आगे भी यह स्नेह मिलता रहेगा। सभी झारखंड वासियों के लिए उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी है।


Share: