दुल्हा दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर विवाह की रस्में पूरी की

Share:

घटना उत्तराखंड की है। यहां अल्मोेड़ा जिले केे लाट गांव में स्वण्कुंदन सिंह लटवाल एवं हंसी लटवाल की पुत्री विमला लटवाल का विवाह राजस्थान के बिकानेर केे भुपेंद्र से होनी थी। बड़े जोश के साथ विवाह की तैयारियां हो रही थी। इतने में शादी के दिन सुबह कोविड अस्पताल बेस से दुल्हन के यहां फोन आया कि दुल्हन की कोरोेना रिपोर्ट पाॅजीटिव है। घर में सब लोग हड़बड़ा गए। बारातियों के लिए भोजन बन रहा था वह भी रोक दिया गया।

इतने में बारात आ गई। रोेना धोना मचाने की जगह सबने ठंडे दिमाग से सोेचा और दुल्हा दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर विवाह की रस्में पूरी की। दोेनों पक्षों केे पंडितोें नेे भी पीपीई किट पहना था। विवाह घर में न होकर कुुछ दुर स्थित एक खेत में हुआ। विवाह में इन चारों के अलावा कोई भी उपस्थित नहीं था। विवाह की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गयी और दुल्हन पक्ष को काफी नुकसान भी हुआ। फिर भी विवाह संपन्न हो गया और बारात दुल्हन के बिना केवल दूल्हे को लेकर बीकानेर वापस चली गई। दुल्हन को होम आइसोलेशन में रखा गया है, आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर दूल्हा दुल्हन कोे ले जाएगा।


Share: