कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लाम्बा रांची पंहुची संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने

Share:

डॉ अजय ओझा।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

रांची, 08 जुलाई 2022: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती अलका लांबा जी आज अपराह्न 01ः15 बजे रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची, जहां झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वक्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा को पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, आभा सिंह, सतीश पॉल मुजनी, ईश्वर आनंद, अमूल्य नीरज खलको, कुमार राजा मुख्य रूप से शामिल थे। इसके बाद श्रीमती अलका लांबा एयरपोर्ट से प्रवक्ताओं के साथ सीधे स्टेट गेस्ट हाउस पहुंची, जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती अलका लांबा जी कल 9 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में पूर्वाह्न 10ः30 बजे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके पश्चात अपराह्न 01 बजे दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगी। कांग्रेस भवन में संजय लाल पासवान रियाज अहमद निरंजन पासवान जगदीश साहू सलीम खान नेलनी नाथन जितेंद्र त्रिवेदी आदि ने स्वागत किया l


Share: