पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 20 अगस्त। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि दिवंगत सिब्ते रज़ी साहब का एक लंबा राजनीतिक जीवन था। झारखंड के राज्यपाल के तौर पर उनके कार्य को राज्य सदा याद रखेगा। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

इस अवसर पर झारखंड सरकार के विभिन्न मंत्रियों सहित कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं झामुमो तथा कांग्रेस के विधायकगण भी उपस्थित थे।


Share: