रंगों से डरने वाले बॉलीवुड सितारे

Share:

हमारे बॉलीवुड सितारे रील लाइफ में किसी से नहीं डरते।  पर रियल लाइफ में होली के रंगों से डरते हैं।  देखा जाये तो बॉलीवुड की होली तो बहुत लोकप्रिय है और कुछ सितारे रंगों से डरते हैं , हैं न अजीब बात! आप हम रंगों से नहीं डरते लेकिन चलिए देखते हैं कौन से सितारे रंगों से डरते हैं और हम जानते हैं की यह किसी से नहीं डरते।

आप सोच सकते हैं की जॉन अब्राहम होली से डरते है।  उन्हें डर है कि लोग जो रंग लगायेंगे  उसमें केमिकल होगा और त्वचा पर बुरा असर पड़ेगा।  वह होली इसलिए भी पसंद नहीं करते क्यौंकि होली के नाम पर महिलाओं के साथ अभद्रता होती है।
अब चलते हैं दुसरे शूरवीर यानि रणवीर सिंह कि ओर।  इनका कहना है कि रंगों से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है।  वह रंगों से डरते नहीं हैं, लेकिन रंग उन्हें अच्छे नहीं लगते।

सोचिये अगला नाम किसका हो सकता है , आपके अपने रणवीर कपूर का।  यह भी रंगों से डरते हैं। कपूर खानदान कि होली पार्टी तो हमेशा से बॉलीवुड में लोकप्रिय रहा ह। लेकिन रणवीर कपूर इन पार्टिओं से गायब रहते हैं।  अगर किसी फिल्म में होली का सीन हो तो इनकी हालत ख़राब हो जाती है।

अगले सितारे हैं तापसी पन्नू , इनके माता पिता को रंग पसंद नहीं था।  बचपन से कभी रंग नहीं खेला। आज भी होली के दिन अपना काम करती है।  रंग खेलना पसंद नहीं।  


Share: