रुपेश कुमार पांडे की हुई हत्या के विरोध में मशाल जुलूस निकाला भाजपा कार्यकर्ताओ ने

Share:

बेनीमाधव सिंह।

मेदिनीनगर ,पलामू : भारतीय जनता पार्टी पलामू के तत्वधान में आज 17 फरवरी 2022 दिन गुरुवार को शाम में हजारीबाग के बरही मैं रुपेश कुमार पांडे की हुई हत्या के विरोध में मशाल जुलूस का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में पलामू भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय आनंद पाठक ,उदय कुमार शुक्ला, रमेश सिंह उर्फ भोला सिंह, शिव कुमार मिश्रा ,विजय कुमार ओझा, निरंजन पासवान ,दुर्गा पासवान ,तथा जिले भर के प्रखंड मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कमेटियों के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का शुरुआत पलामू मुख्यालय मेदनीनगर गीता भवन से प्रारंभ होकर छहमुहान स्थित राजेंद्र चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया ।यहां स्थित राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के समक्ष झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन का पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ ।तत्पश्चात रैली सभा में तब्दील हो गई ।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है तथा यहां अपराधियों का मनोबल इतना ऊंचा है कि हत्या जैसे घृणित कार्य को अंजाम देने के बाद भी उनके विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है ।इस अवसर पर पलामू जिला भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय आनंद पाठक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि हजारीबाग के बरही में रूपेश पांडे की हुई हत्या के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई हो ।सरकार उनकी गिरफ्तारी कर उन पर कानूनी कार्रवाई करें ।कार्यक्रम मैं उदय शुक्ला शिव कुमार मिश्रा विजय शंकर ओझा रमेश सिंह उर्फ भोला सिंह निरंजन पासवान अभिषेक कुमार सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।


Share: