गोल्ड मैन कहे जाने पर गर्व था बप्पी लाहिरी को

Share:

जयति भट्टाचार्य।

बप्पी लाहिरी और सोना एक दूसरे के पर्यायवाची थे। सोने के जेवर के बिना बप्पी दा की कल्पना करना बेहद मुश्किल है। बप्पी लाहिरी को बालीवुड में डिस्को किंग के नाम से जाना जाता है। 1980 से 1990 के दशक में बप्पी दा बाॅलीवुड फिल्मों के लोकप्रिय गायक और संगीतकार रहे। पाॅप म्यूजिक की दुनिया के बादशाह। 69 वर्ष की आयु में इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

बप्पी दा का स्वर्ण के प्रति प्रेम जग जाहिर था। वह सदैव सोने के भारी भरकम जेवरों में ही दिखते थे। उन्हें भारत का गोन्ड मैन कहा जाता था। बप्पी लाहिरी सोने के जेवरों को शुभ मानते थे। प्रत्येक साल धनतेरस पर वह सोने का आभूषण खरीदते थे और इसे वह बेहद शुभ मानते थे। उनका मानना था कि सोना उनके करियर के लिए भाग्यशाली है। 2021 में बप्पी लाहिरी को धनतेरस पर उनकी पत्नी ने सोने से बना टी सेट गिफ्ट किया था। कहीं पर ऐसा टी सेट देखकर बप्पी दा को बहुत पसंद आया था। बप्पी लाहिरी ने स्वयं कहा है उन्हें हाॅलीवुूड गायक एल्विस प्रेस्ली बहुत पसंद थे और वह गले में सोने की चेन पहनते थे इसी से बप्पी दा भी स्वर्ण के प्रति आकर्षित हुए। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत का गोल्ड मैन कहे जाने पर गर्व है। बप्पी दा ने बाॅलीवुड में 500 से अधिक गाने कंपोज किए।


Share: