बीजेपी किसान मोर्चा मे बैठक करके बनाई रणनीति

Share:

रिपोर्ट -अमित कुमार गर्ग ,अतुल कुमार श्रीवास्तव।

गोण्डा.. भाजपा कार्यालय जानकीनगर गोण्डा पर भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राम बाबू द्विवेदी प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीत वर्मा ‘गुड्डू’ प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा, शुभम त्रिपाठी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, राजेश तिवारी क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्व प्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला बैठक में प्रवासी के रूप में आए मुख्य अतिथि राम बाबू द्विवेदी ने 16 दिसंबर को ब्लाकों पर आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की तथा सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और पदाधिकारियों को उनके दायित्व के बारे में जानकारी दी की कैसे उन्हें किसानों को ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ दिलाना चाहिए ।जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने कार्यक्रम के ब्लॉक के संयोजकों को उनके कार्यों के बारे में बताया। बैठक में उपस्थित ब्लॉक के संयोजकों ने मोदी जी सुनने के लिए हजारों किसानों को ब्लॉक पर लेकर आने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी गण–नीरज मौर्य जिला उपाध्यक्ष भाजपा, सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, पवन सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, धर्म पाल सिंह जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, देव नारायन मिश्र जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, श्याम किशोर मिश्र जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, विपिन सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, शिवांशु मिश्र जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा, सुरेंद्र तिवारी, सुशील सेन, अच्युतानंद तिवारी,शिव बक्श सिंह सोनू, बृजेश तिवारी, विपिन सिंह विक्रम शंकर तिवारी, विशाल कसौधन, वीर सिंह, आशुतोष मिश्र, वैभव सिंह जिला मंत्री, विकास धर द्विवेदी, सुषमा तिवारी, ऊषा तिवारी, अंगद कुमार राव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, फतेह बहादुर सिंह, संजय सिंह,शुभ करन तिवारी आदि।


Share: