भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में मिल रहा है अपार जनसमर्थन : राजेश ठाकुर

Share:

डॉ अजय ओझा।

जिलावार आयोजन के चौथे चरण में कोडरमा में निकाली गयी यात्रा।

रांची, 25 नवम्बर । विगत 07 सितंबर से राहुल गांधी जी का भारत जोड़ो यात्रा जारी है। जो 12 राज्यों 02 केन्द्रशासित प्रदेशों से गुजर कर जम्मू काश्मीर में समाप्त होगी। झारखंड प्रदेश से यह यात्रा नहीं जुड रही है। लेकिन झारखंड में भी भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। इसी क्रम में जिलावार आयोजन के चौथे चरण में आज कोडरमा जिला में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। जो कोडरमा के महर्षि करदम ़ऋषि पार्क के प्रागंण से करमा मेडिकल कॉलेज तक पदयात्रा पहुंची। उसके उपरांत झंडा चौक कोडरमा में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, सोशल मीडिया स्टेट कोर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह समेत कोडरमा जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, शकील अख्तर अंसारी आदि कांग्रेसजन शामिल हुए।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, जिसको अपार जनसमर्थन मिल रहा है। चाहे युवक हो, महिलाएं हो, किसान हो सभी वर्ग, जाति, धर्म के लोग हमारे नेता राहुल गांधी जी के साथ बिना थके बिना हारे हंसते हुए चल रहे हैं। चूंकि हमारे नेता उन युवकों, महिलाओं, बेरोजगारों एवं किसानों के लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के गलत नीतियों से परिवार और समाज टूट रहा है। महंगाई के वजह से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी जाति धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया है लेकिन जब से मोदी सरकार केन्द्र में आयी है देश में नफरत की राजनीति को बढ़ाने का काम किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी 430 रूपये गैस सिलेंडर मिलता था। आज इसका दाम बढ़कर 1150 रूपया हो गया है। कहां हैं वे अच्छे दिन जब नरेन्द्र मोदी बोले थे कि प्रत्येक वर्ष 02 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे आठ सालों में, 16 करोड नौकरी कहां चली गई।  श्री ठाकुर ने कहा कि हम लड़ने वाले हैं किसी से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इनकी नीति एवं सिद्धांत गरीबों के उत्थान करने वाली है।

भारत जोड़ो पदयात्रा के राज्य संयोजक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि केन्द्र में बैठी भाजपा की सरकार नफरत, डर और हिंसा का माहौल बनाकर रखा है।  लेकिन हम उनके डर के आगे झूकेंगे नहीं। हम लगातार किसानों की आवाज, मजूदरों की आवाज, छोटे व्यापारियों की आवाज बनकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण आज देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। एक के बाद एक कंपनियां बंद होने के कगार पर पहुंच गई है। देश की सारी सरकारी संपतियां बेची जा रही है और अगर हम आवाज उठा रहे है तो हमें ईडी और सीबीआई के द्वारा डराया जा रहा है।

स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हिन्दुस्तान नफरत का देश नहीं, हिंसा का देश नहीं बल्कि प्यार का देश है। हमें ऐसे विभाजनकारी शक्तियों से लड़ना होगा जो देश में नफरत और धार्मिक उन्माद फैलाकर अपनी राजनीति रोटी सेंकने का काम कर रही है।


Share: