मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘लाक्षन’ का मंचन किया गया

Share:

मनीष कपूर।

प्रयागराज। समर्पित संस्था की तरफ से मुंशी प्रेमचंद कृत ‘लाक्षन‘ का मंचन 08/02/2022 किया गया। नाटक में श्याम किशोर एक आफिस में बाबू है और उनकी सुंदर पत्नी देवी जो कि एक पवित्र नारी है, उन्हीं के घर में मुन्नू नाम का एक सफाई वाला सफाई का काम करता है। मुन्नू बेहद शातिर किस्म का इंसान रहता है जो कि रजा मियां के इशारे पर काम करता है। वह उससे औरतों को बहकाने का काम करवाता है। श्याम और देवी के बीच में फूट डलवा कर झगड़ा करवा देता है। इसी बीच श्याम के बेटे अरशद की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है और पूरा परिवार बिखर जाता है। पति और पत्नी में विश्वास की कमी नाटक बताता है। मुख्य किरदार में मदन, आरती चैबे, श्रेया सिंह, संजू साहू, उपासना सिंह, अरूण शुक्ला, मनीष, जगदीश गौड़,  असर, यशलोक इत्यादि रहे। निर्देशन संजू साहू ने किया।
                                                           


Share: