भव्य जागरण के साथ बड़ा पूजामहोत्सव का हुआ समापन

Share:

डॉ अजय ओझा।

बिगड़ी बनाने तेरे दर पर आया हूं मैया।

रांची, 20 मई ।।जय मां काली जगदंबा ट्रस्ट मनी टोला के तत्वाधान में आज तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव के तीसरे दिन मां के भाग्य जागरण के साथ आज समापन हुआ। प्रात:काल मंदिर के पुजारी रामेश्वर पासवान द्वारा पूजा अर्चना के उपरांत मां के दर्शन हेतु दर्शनार्थियों के लिए पट खोल दिए गए। हजारों की संख्या में मां के भक्तों ने मां का दर्शन किया। मां जगदंबा ट्रस्ट के सचिव पवन पासवान ने बताया आज भव्य मां का जागरण जय माता दी जागरण परिवार की ओर से आयोजित की गई जिसमें कई नामी गामी भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुति दिया। इमरान जी के द्वारा गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुआत हुई।

प्यारा सजा है तेरा दरबार मां के बेदो में तेरी महिमा कहीं के भजन पर सरोज लक्खा धनबाद ने लोगों को खूब झूमाया।
तेरे लिए मां प्यारी प्यारी छाया सिंह हजारीबाग, मैया दुलरी भजन कृष्ण बिहारी पतरातू द्वारा प्रस्तुत किया गया।
साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से एक सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई। भजन पर मां के भक्त नाचते गाते मां का जयकारा लगाते हुए जागरण का आनंद लिया।

पूरे हिनू क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चंदन नगर के भव्य लाइट गेट डायनासोर गोरिला राजस्थानी नित्य पूजा के मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कुल 50 तोरण द्वार बनाए गए हैं। इस भव्य आयोजन में स्थानीय महिला समिति स्थानीय महिलाएं बच्चे समिति के सैकड़ों सदस्य रात दिन लगे हुए हैं।

रांची के सांसद संजय सेठ ने आज मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की। पूजा समापन समारोह में राजा पासवान, विकास रंजन, रूपेश कुमार, सुमित जायसवाल, राज तिर्की, अक्कू रवि राय, अंजना टोप्पो, अंजलि, गुड़िया, निशू तिर्की, मनीष मिन्ज, रोहित मिन्ज सहित हजारों की संख्या में मां के भक्त शामिल थे।


Share: