भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा महिला मोर्चा के विधानसभा प्रभारी रीता सिंह पासवान का किया गया जोरदार स्वागत

Share:

अनिल कुमार पटेल ।

सहसो प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की फूलपुर विधानसभा प्रभारी रीता सिंह पासवान के द्वारा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों से मुलाकात किया गया और लोगों से विकास की चर्चा किया गया और भाजपा के कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया और आगामी चुनाव के बारे में लोगों से चर्चा की गई जिनके साथ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती अग्रवाल तथा जिला कार्यालय प्रभारी साधना तिवारी और कुसुम सोनी के द्वारा फूलपुर विधानसभा के पांच मंडल के मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की और उनके टीम के सदस्यों से भी मिलकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई मंडलों में मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा इनका स्वागत माला फूल पहनाकर और अंग वस्त्र देकर किया गया और टीम की महिलाओं ने अपनी समस्या बताई जहां पर इन लोगों ने महिलाओं की समस्या को सुना और उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया काफी कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही जिस भीड़ में उपस्थित फूलपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष अकाशा केसरी, उपाध्यक्ष पुष्पा देवी, सदस्य किरण केसरवानी, मंडल मंत्री प्रतिभा त्रिपाठी, मंडल महामंत्री सुधा अवस्थी, तथा सदस्यगण किरण केसरवानी, प्रेमलता, सविता पटेल, गुड़िया, बंदना देवी, सुभावती, हेमा पटेल, कंचन भारती, रीता विश्वकर्मा, ललिता पटेल, नीरजा देवी, विमला विश्वकर्मा, कंचन भारतीय, सरला देवी, ममता सिंह, केतकी पांडे, किरण मिश्रा, अनुपमा सिंह, सुनीता देवी, अनिता कुशवाहा, रूपा कुशवाहा, आदि कार्यकर्ता अपने दल बल के साथ उनके स्वागत करने में लगे रहे।


Share: