हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ के संकल्प के साथ भाजपा की देवघर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न

Share:

डॉ अजय ओझा।

देवघर, 24 जनवरी । समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश दीपक प्रकाश ने सभी कार्यसमिति सदस्यों की उपस्थिति के लिए सभी को साधुवाद दिया और कहा कि कार्यकर्ताओ के बदौलत ही भाजपा हर कार्यक्रम को सफल बनाती है। आज से 8 महीने पहले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाया उनके स्वागत में 13 किमी तक कार्यकर्ता डटे रहे तथा विशाल जनसभा कर कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के अथक मेहनत और प्रयास से राज्य में भाजपा के कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में चुन कर आये और राज्य में गांव की सरकार बनाने में सफलता पाया। उन्होंने कार्यकर्ताओ को लक्ष्य देते हुए कहा कि 14 महीने बचे है और हम सब की यह जिम्मेदारी है कि हम राज्य के सभी 14 लोक सभा सीट को जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौगात दें और उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाये। उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से भारत की ओर कोई टेढ़ी आंख नही कर पाता है। जब जब पार्टी कमजोर होती है तब तब भारत कमजोर होता है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते गए कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्ति अगर कोई दल दिला सकती है तो है भाजपा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि राज्य के गरीबो तक अंत्योदय की योजना को पहुंचाए। लोगों को जहां कहीं भी कोई समस्या हो वहां पर भाजपा के कार्यकर्ता उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ से आग्रह करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य बड़ी है ,हम देश सेवा के लिए काम कर रहे हैं अतःआप सभी पार्टी के लिए समय जरूर दे,प्रवास के कार्यक्रम को जरूर सफल बनायें तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपनी योगदान जरूर दें।

कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी
ने राज्य सरकार की नाकामियों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और हमारी भूमिका विषय पर बोलते हुए राज्य सरकार की नाकामियों पर जोरदार हमला कररए हुए कहा कि झामुमो सरकार बनाने के पहले एवम बाद में भी अपने द्वारा किये गये वादों को पूरा नही कर पायी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार ने सदन में घोषणा की थी कि युवाओं को 5 लाख नौकरी देने, बेरोजगारों को 5 हज़ार और 7 हज़ार बेरोजगारी भत्ता देने,2 लाख किसानों की लोन माफ,मुफ्त में बिजली, प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में अलग से एक कमरा देने का वादा,25 करोड़ तक का टेंडर स्थानीय लोगों को देने का वादा,गरीबो को पेट्रोल में 250 रुपये तक कि अनुदान,धान की क्रय समर्थन मूल्य 2300 से लेकर 2700 तक करने का वादा की थी उसे पूरा करने में फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।राज्य में उग्रवादी घटना में बढ़ोतरी हुई है,राज्य में हत्या,दुष्कर्म,लूट और हत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में कोई भी सुरक्षित नही है। आदिवासी और दलित महिलाओं के साथ उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं घटित हो रही है। राज्य में गौ तस्करी की घटनाएं बढ़ रहे है,संथाल परगना में घुसपैठियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है,आदिवासी महिलाओं से शादी करके यहां की डेमोग्राफी बदलने की षड्यंत्र रची जा रही है। संथाल में मिनी एनआरसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास के काम ठप है। स्कूल, कॉलेज में शिक्षक की कमी है, अस्पतालों में डॉक्टर की,दवा की,एम्बुलेंस की कमी है, सड़क की हालत बदहाल है,राज्य में पीने की पानी की किल्लत है,गाँव मे बिजली नही मिल रही है, लेकिन सरकार को इससे कुछ लेना देना नही है। उन्होंने 1932 और ओबोसी का आरक्षण की बात करते हुए कहा कि इसे लागू करना राज्य सरकार की अधिकार क्षेत्र में था लेकिन राज्य सरकार अपनी अकर्मण्यता के कारण इसे केंद्र सरकार के पाले में गेंद को डाल दी। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार इसे लागू ही नही करना। चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल मे सर्वदलीय बैठक में अंतिम सर्वे राइट्स में दर्ज ख़ातियानी लोगो को स्थानीय मानने की कोशिश की थी।लेकिन हाई कोर्ट ने उसे खारिज कर दी थी। वर्तमान राज्य सरकार भी सर्वदलीय की बैठक बुलाकर इस पर निर्णय ले सकती थी तथा उस समय के कानून में क्या कमी थी उसे दूर करती तो शायद उसे हाई कोर्ट में चुनौती नही दी सकती थी।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी एवम सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के क्षितिज पर एक सितारा के रूप में चमक रहा है विषय पर बोलते हुए प्रदेश के प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के गरीबों के प्रति समर्पण भाव से काम करने के कारण आज भारत को दुनिया की सबसे पॉवरफुल जी 20 की अध्यक्षता मिली। नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व मे भारत को स्थापित करने का काम किया।आज स्थिति यह है कि अमेरिका के हाथों से सुपर पावर का तमगा छीनकर धीरे धीरे भारत की हाथों में आ रहा है।आज भारत की विदेश नीति बहु आयामी, स्वतंत्र व्यापार करने की नीति के साथ साथ देश हित को सर्वोपरि मान कर बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते प्रभाव के कारण संसार के सारे देश भारत के साथ मधुर सम्बन्ध बनाने के लिए प्रयासरत है । उन्होंने कहा कि भारत का बढ़ते प्रभाव का नतीजा है कि जब भारत ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 तथा धारा 35A को जब हटाया तो विश्व के देश इसके खिलाफ बयान देने से बचते हुए देखे गये। उन्होंने कहा कि योगा, मिलेट को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने के लिए पूरे विश्व को राजी किया यह भारत पूरे विश्व मे एक सितारा के रूप में उभर रहा है को साबित करता है। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती साख प्रधानमंत्री के सफल विदेश नीति का परिणाम है।

बैठक की चौथे सत्र में झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने दायित्व का बोध विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की कार्य पद्धति अन्य दलों से भिन्न है। इसका का नतीजा है कि आज भाजपा सबसे बड़ा दल है जिसे 10 करोड़ से लेकर आज 23 करोड़ वोट मिलते है। सहयोगी दलों के वोट को अगर जोड़े तो यह 28 करोड़ तक जाता है। हम केवल आंदोलन से नही आये है बल्कि अपनी अलग कार्य पद्धति के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे,सता मेंभी आए है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता को अपनी दायित्व का बोध तथा व्यवहार से हर समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए। हम लोगो को तोड़ने में नही बल्कि जोड़ने में विश्वास करते है। इस काम को प्रधानमंत्री मोदी आगे बढ़ा रहे है।

बैठक में जी -20 का नेतृत्व करता भारत विषय पर बोलते हुए हज़ारीबाग़ के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि आज भारत को जी 20 की अध्यक्षता मिलने पर पूरे देश मे हर्ष का माहौल है। जनसंघ के समय से ही भाजपा का सपना था कि भारत विश्व का नम्बर एक देश बने वह सपना आज मोदी जी के कार्यकाल में साकार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय क्षेत्र में समग्र विकास की ओर अग्रसर है।कोरोना काल मे किये गए वैक्सीन के निर्माण के कारण आज भारत को फॉर्मेसी के क्षेत्र में पूरी दुनियां में केंद्र माना जा रहा है। यह समय युद्ध का नही है अतः एक पृथ्वी,एक परिवार और एक भविष्य भारत के नेतृत्व में जी 20 का थीम रखा गया है।

भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक आठ सत्र में सम्पन्न हुआ। दो दिनों तक चले इस कार्यसमिति की बैठक के पहला सत्र उद्धघाटन सत्र रहा,द्वितीय सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया। तृतीय सत्र में कई विषय पर चर्चा की गई। डाटा प्रबंधन विषय पर जीतू चरण राम ने विस्तार पूर्वक डाटा प्रबंधन एवं उपयोग के बारे में बताया, सोशल मीडिया का राजनीति के क्षेत्र में प्रभाव विषय पर प्रदेश के महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज भारत मे सोशल मीडिया अपनी बातों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लोक सभा प्रवास योजना के विषय पर पार्टी के महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने अपनी बातें रखी।

मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है : अन्नपूर्णा देवी

केंद्र सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां विषय पर बोलते हुए कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। भारत आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। भारत की विदेश नीति में भारत का हित सर्वोपरि रहता है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व का ही कमाल है कि आज विश्व किसी भी मुद्दे पर भारत का विचार जानने का उत्सुक रहता है। भारतीय तिरंगे का कितना महत्व है यह यूक्रेन और रसिया के बीच युद्ध के समय देखा गया। जहां भारतीय छात्रों के साथ साथ अन्य देश के भी छात्र तिरंगा का सहारा लेकर यूक्रेन से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।कोरोना काल मे भी प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नेतृत्व एवम प्रबंधन क्षमता का लोहा पूरे विश्व में मनवाया । केंद्र सरकार ने पीएम गति शक्ति योजना के तहत योजनाओं को समय पर पूरा कराने की शुरुआत की।आज भारत नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठनात्मक विस्तार विषय पर बोलते हुए संगठन को कैसे मजबूत और विस्तार करे इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने बूथ कमिटी,पन्ना प्रमुख,पन्ना समिति का गठन समय पर कर लेने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को आम जनता के साथ अपनी अपनी बूथ पर सुनने का निर्देश दिया। श्री सिंह ने भाजपा की संगठन को मजबूत बनाने हेतु जिला,और मंडल की सांगठनिक परिसीमन के लिए सुझाव मांगे ताकि बड़े जिला और मंडल में पार्टी को और मजबूत और सशक्त बनाने के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

कार्यसमिति की दूसरे दिन की पांचवे सत्र में मंच मोर्चा की गतिविधियां एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई एवं प्रतिवेदन रखा गया

प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देश पर बॉर्डर विलेज प्रवास कार्यक्रम किया गया। हमने अनुभव किया कि बोर्डर के गांव में वर्षों से विकास नही पहुंच पाया था लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में उन गांव में विकास पहुंचा है और उसे राज्य का प्रवेश द्वार बना दिया गया है।किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि संगठन को गांव तक ले जाने के लिए जैविक कृषि के लिए 2600 गांव का चयन किसान मोर्चा करेगी। झारखंड़ अब तक 1970 पंचायत संयोजक बनाये गए है।मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर डालने पर जोर, सुखाड़ को लेकर आंदोलन करेगी। ओबीसा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन करके समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ेगी।ओबीसी आरक्षण को लेकर मोर्चा समाजिक सम्मेलन का आयोजन करेगी।

जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष शिवशंकर उराँव ने कहा कि आने वाले समय मे माटी, बेटी और रोटी बचाओ को लेकर अभियान चलाएगी।संथाल परगना,कोल्हान तथा द छोटानागपुर प्रमंडल में जनजाति रैली का आयोजन करेगा। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सह विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मोर्चा बस्ती सम्पर्क योजना को आगे भी जारी रखेगी। इस अभियान में अनुसूचित वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुनते है और पार्टी के सांसद और विधायक के माध्यम से उसका निराकरण करने का भरपूर प्रयास करेगी है।पलामू के पांडु गांव के मुसहर समाज को उसी जगह बसा कर न्याय दिलाने को लेकर जोरदार आंदोलन करेगी।

महिला मोर्चा की अध्यक्षा आरती कुजूर ने कहा कि आज झारखंड के एक आदिवासी मुख्यमंत्री के सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार, शोषण और दुष्कर्म आदिवासी महिलाओं के साथ हो रहा है उसके अस्मिता को रौंदा जा रहा है उसे लेकर आने वाले समय में महिला मोर्चा मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम का आयोजन करेगी। प्रत्येक मंडल में एक कमल दूत बनाने का काम करेगी। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि मोदी जी के द्वारा दी जा रही पसमांदा मुसलमानों के योजना के बारे में जानकारी देने हेतु चार दिवसीय संथाल परगना प्रवास करेगा।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मंच मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ट के संयोजक सहित 400 डेलीगेट्स रहे शामिल

कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी, प्रदेश के प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय, दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय, अभयकांत प्रसाद, राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लकड़ा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, अपर्णा सेन, जेपी पटेल, गंगोत्री कुजूर, बिनोद शर्मा, प्रणव वर्मा, प्रदेश के मंत्री नवीन जायसवाल, मिस्त्री सोरेन, काजल प्रधान, सुबोध सिंह, विवेक भवानी सिंह, मुनेश्वर साहू, सांसद निशिकान्त दुबे, पीएन सिंह, बीडी राम, सुनील सोरेन, सुदर्शन भगत, विद्युतवरण महतो, जयंत सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, हेमन्त दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, लुइस मरांडी, मेनका सरदार, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रदीप सिन्हा, सरोज सिंह, मिस्फीका हसन, कुणाल षाड़ंगी,अविनेश कुमार, अमित सिंह, योगेंद्र प्रताप सहित सभी विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश के मंच मोर्चा, प्रकोष्ट के अध्यक्ष, जिला के अध्यक्ष कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित रहे। कार्यसमिति की दूसरे दिन की बैठक का संचालन प्रदेश के उपाध्यक्ष सह सांसद सुनील सिंह ने किया। सत्र के समारोह का संचालन प्रदेश के उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने की। कार्यकम्र में धन्यबाद ज्ञापन देवघर के जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने किया। राष्ट्रगान के साथ प्रदेश कार्यसमिति संपन्न हुई।


Share: