नीलगाय के आतंक से परेशान किसानों ने वन विभाग कार्यलय का किया घेराव

Share:

बेनीमाधव सिंह।

डीएफओ के नाम सौंपा ज्ञापन,चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी।
संवादसूत्र, विश्रामपुर (पलामू) : विश्रामपुर अंचल क्षेत्र में नीलगायों के आतंक से किसान परेशान है। नीलगाय फसलों का नुकसान कर रहे है। सोमवार को दर्जनों गांव के सैकड़ो किसान विश्रामपुर जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान में जमा हुए। जहां से किसानों ने वन विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारी किसान विश्रामपुर उप वन परिसर कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव किया.इस दौरान किसान वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन व घेराव का नेतृत्व निवर्तमान जिला पार्षद विजय रविदास ने किया। विजय रविदास ने कहा कि नीलगायों के आतंक से कई गांवो के किसानों ने खेती करना छोड़ दिया है। जो किसान खेती कर रहे है। नीलगाय उनके फसलों को नष्ट कर दे रहा है। किसान कर्ज लेकर खेती कर रहे है। फसल नुकसान हो जाने पर वे कर्ज नही भर पा रहे है। जिसके चलते किसान मानसिक तनाव में भी रह रहे है। उन्होंने कहा कि कई बार वन विभाग के आलाधिकारियों से बात की लेकिन समस्या का समाधान नही निकला। मजबूरन किसानों के साथ आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ा। घेराव के अंत मे किसानों ने डीएफओ के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि वन विभाग नीलगाय पर अंकुश लगाए। जिन किसानों के फसलों का नुकसान नीलगाय के झुंड ने किया है,उन किसानों को वन विभाग मुवाबजा दे। अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा। प्रदर्शन व घेराव कार्यक्रम में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नईमुद्दीन अंसारी, ओमकार सिंह, प्रवीण सिंह,सलीमुद्दीन अंसारी,बचनदेव चौधरी,सतीश चौबे उर्फ बालाजी चौबे,राजन सिंह,सूर्यमल राम,शेख आजाद,प्रसाद राम,चंदेश्वर राम,ईश्वरदयल सिंह,रामदेव यादव,चंदन राम,रामपुकार चौधरी, विश्वनाथ सिंह,महेंद्र राम,जसीम अंसारी,सुरेश साह,मनोज चंद्रवंशी,नेपालि चौधरी,विजय चौधरी,अफरोज अंसारी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

फ़ोटो : उप वन परिसर का घेराव किये ग्रामीण।


Share: