उतरप्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर जी को झारखंड का संगठन महामंत्री बनाया गया

Share:

डॉ अजय ओझा।

झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को उतरप्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया।

बधाइयों का लगा तांता

रांची, 10 अगस्त । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी को उत्तरप्रदेश के संगठन महामंत्री एवं उत्तरप्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर जी को झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए जाने पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं।

बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉक्टर प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं।

इस संगठनात्मक नियुक्ति की सूचना भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक पत्र जारी कर दिया है।


Share: