उत्तर प्रदेश चुनाव : राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी ने बिना शर्त किया भाजपा को समर्थन

Share:

डॉ अजय ओझा।

लखनऊ । राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शूल पाणी सिंह ने किया भाजपा प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह का समर्थन। राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शूल पाणी सिंह ने 186 विधानसभा सीट अमेठी के भाजपा उम्मीदवार डॉ0 संजय सिंह का समर्थन किया है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अमेठी पहुँचे श्री शूल पाणी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी ने बिना शर्त भारतीय जनता पार्टी के समर्थन किया है। पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह से मिलने अमेठी पहुँचे और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता डॉ0 संजय सिंह के लिए क्षेत्र में जुट गए हैं।


Share: