भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत की पूर्व विदेश मंत्री पद्म विभूषण स्व.श्रीमती सुषमा स्वराज की तीसरी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Share:

डॉ अजय ओझा।

देश की अनमोल रतन थीं सुषमा स्वराज : धर्मपाल सिंह ।

रांची, 6 अगस्त । भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की पूर्व विदेश पद्म विभूषण पूर्व विदेश मंत्री स्व.श्रीमती सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा की सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति ओजस्वी वक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज जी के रूप में देश ने एक अनमोल रत्न खोया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

आज भी हर महिला को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से सीख लेनी चाहिए।
कहा कि उन्होंने अपने संघर्ष से अपना और देश का नाम बढ़ाया ।

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा उनकी स्मृति हमेशा जीवित रहेगी।
आज हमलोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित
किया। कृतियों को याद किया गया।मैं आज हर महिला को संदेश देना चाहती हूं उनके जैसे सशक्त होने की जरूरत है।

कार्यक्रम में मंजूलता दुबे,सुचिता सिंह,लक्ष्मी कुमारी, बबिता वर्मा, रेखा महतो, सोनी हेमरोम, रंजिता सिंह, लक्की सिंह,हेमंत दास,पंकज सिंहआदि उपस्थित थे।


Share: