राज्य में आदिवासी बेटियां असुरक्षित : गंगोत्री कुजूर

Share:

डॉ अजय ओझा।

बेड़ो घाघरा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना : आरती कुजूर

नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ अल्पसंख्यक युवकों ने अमानवीय हरकत कर बुरी तरह घायल किया।

रिम्स में बेसुध हालात में है भर्ती

रांची, 19 जुलाई । भाजपा महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल रिम्स जाकर बेड़ो घाघरा की रहने वाली पीडिता . का हाल चाल लिया।

ज्ञात हो कि आज बेड़ो में एक मामूली विवाद बिजली के तार को पास नहीं करने केलिय मना करने पर 16 वर्षीय आदिवासी युवक को कुछ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों जान से मारने पर उतारू हो गये। इसी क्रम में उसकी बहन ने अपने भाई को पिटते देखा तो तौसीक हुसैन,दानिश हुसैन,आफताब हुसैन,आशिक हुसैन को मना अपने भाई को मारने से मना करने पर उसकी बहन पर भेड़ियों की तरह उन सभी ने लात घुसो से बेरहमी से पीटा और वहाँ मौजूद कुएं में जान से मारने के लिये डालने लगे। इसी क्रम में गाँव वालों ने शोर मचाया तब ये लोग भाग गए। लड़की को अधमरा करके ये सभी भाग गए।

सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में मंजूलता दुबे,डॉ सीमा सिंह,रेखा महतो सहित कई नेत्री ने रिम्स जाकर मामले की जानकारी लिया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी लिया।लड़की की हालत गम्भीर बानी हुई है।

महिला मोर्चा की टीम ने उनके परिजनों को आश्वस्त कर बरियातू रिम्स थाना को घटना की जानकारी दी और प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई की मांग की है।

गांगोत्री कुजूर ने कहा कि राज्य में आदिवासी बच्चियां असुरक्षित है। जब से यह सरकार बनी है तब से आदिवासी महिलाओं विशेष कर आदिवासी बच्चियां एक विशेष वर्ग का शिकार हो रही है।

आरती कुजूर ने कहा हेमन्त सरकार में अल्पसंख्यकों के मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे कानून को अपने हाथ में लेकर घटने को अंजाम देने में कतई नहीं भय खाते हैं।लगातार आदिवासी बेटी बहनों को प्रताड़ित किया जा रहा है ।


Share: