दिव्यांग भी होते हैं संभावनाओं से परिपूर्ण : दीपक प्रकाश

Share:


डॉ अजय ओझा।
रांची, 20 सितंबर । सेवा पखवाड़ा के तीसरे दिन आज प्रदेश  भाजपा ने सभी जिलों में दिव्यांग जनों के बीच कृत्रिम अंग एवम सहयोगी उपकरणों का वितरण किया।
रांची महानगर जिला द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने किया।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में सेवा ही संगठन की भावनाओं को लगातार मूर्त रूप दे रही।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग जन भी असीम संभावनाओं से परिपूर्ण होते हैं। समाज में इनका भी सम्मान आवश्यक है। ईश्वर ने भले ही शारीरिक रूप से कही कमजोर बनाया हो परंतु इन्हे कई विशिष्ट क्षमताएं देकर उसकी कमी को पूरा करता है। साहित्य,कला ,खेल ,प्रशासनिक सेवा,धर्म अध्यात्म  सहित सभी क्षेत्रों में आज दिव्यांग जन अपनी अद्वितीय क्षमताओं के साथ देश की सेवा कर रहे।
उन्होंने कहा समाज में ऐसे दिव्यांग जनों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है।
रांची ग्रामीण जिला द्वारा ओरमांझी में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन *प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू* ने कहा कि दिव्यांग जन प्रधानमंत्री जी के हृदय में बसते है। कहा कि मोदी जी ने ही विकलांग शब्द को हटाकर ऐसे लोगों केलिए दिव्यांग शब्द का प्रयोग प्रारंभ किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों की सेवा और उनके उत्थान केलिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में अनेक योजनाएं चलाई जा रही।
आज प्रदेश के 27स्थानों पर 484दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल, इयर एड,छड़ी,जैसे अनेक उपकरण दिव्यांग जनों के बीच वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पार्टी के सांसद,विधायक एवम जनप्रतिनिधियों ने बढ़चढकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।


Share: